Home Viral5 रुपये के लिए RTC कंडक्टर ने बुजुर्ग को दी गालियां, फिर जमकर पीटा! VIDEO – andhra pradesh tirupati conductor assault elderly passenger video viral ntc drmt

5 रुपये के लिए RTC कंडक्टर ने बुजुर्ग को दी गालियां, फिर जमकर पीटा! VIDEO – andhra pradesh tirupati conductor assault elderly passenger video viral ntc drmt

by BollywoodNewsAndMovie


आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में पाकाला बस स्टैंड पर एक कंडक्टर और बुजुर्ग यात्री के बीच विवाद हो गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच 5 रुपये के खुले पैसे को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद कंडक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट और गाली-गलौज की.

शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग यात्री ने आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) के एक कंडक्टर से अपने बकाया 5 रुपये वापस मांगे थे. आरोप है कि इसी बात पर कंडक्टर अपना आपा खो बैठा और उसने बुजुर्ग यात्री के साथ गाली-गलौच करने लगा.

ये आरोप यात्री की शिकायत पर आधारित हैं. फिलहाल APSRTC या पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

सोशल मीडिया पर कंडक्टर का बुजुर्ग को पीटते वीडियो वायरल है. वहीं, बुजुर्ग यात्री ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment