1
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में पाकाला बस स्टैंड पर एक कंडक्टर और बुजुर्ग यात्री के बीच विवाद हो गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच 5 रुपये के खुले पैसे को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद कंडक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट और गाली-गलौज की.
शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग यात्री ने आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) के एक कंडक्टर से अपने बकाया 5 रुपये वापस मांगे थे. आरोप है कि इसी बात पर कंडक्टर अपना आपा खो बैठा और उसने बुजुर्ग यात्री के साथ गाली-गलौच करने लगा.
ये आरोप यात्री की शिकायत पर आधारित हैं. फिलहाल APSRTC या पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
सोशल मीडिया पर कंडक्टर का बुजुर्ग को पीटते वीडियो वायरल है. वहीं, बुजुर्ग यात्री ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
—- समाप्त —-
