Home Viralजमुई-समस्तीपुर के बाद बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR

जमुई-समस्तीपुर के बाद बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 6 अज्ञात के खिलाफ FIR

by BollywoodNewsAndMovie


अब बांका में लड़की से बदसलूकी

अब बांका में लड़की से बदसलूकी (ETV Bharat)

बांका: बिहार में जमुई और समस्तीपुर में कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों से बदसलूकी के मामले को लेकर मचे बवाल के बीच अब बांका जिले से छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में कुछ युवक एक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं. लड़की का हाथ मरोड़ रहे है और उसे चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. दूसरे लड़के के हाथ में एक डंडा है. वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसकी लाइन ‘हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी’ है.

बांका में लड़की से बदसलूकी का वीडियो

बांका पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बांका के बौंसी स्थित प्रसिद्ध मंदार पर्वत का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीडियो हाल का नहीं, बल्कि काफी पुराना है. वीडियो 3 सितंबर का है, जिसे अब वायरल किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बदसलूकी कांड पर FIR

बदसलूकी कांड पर FIR (ETV Bharat)

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है. मामले में अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है. बौंसी थाना में बीएनएस की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66ई और 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

”22 सितंबर को वाट्सएप के जरिए सोशल मीडिया सेल को एक वीडियो मिला था. इसके बाद पुलिस टीम ने जांच में पाया कि इस वीडियो को मंदार पर्वत पर बनाया गया है.” – पंकज कुमार झा, एसएचओ, बौंसी

युवकों की तलाश में पुलिस

फिलहाल पुलिस टीमें वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुट गई है. आसपास पूछताछ की जा रही है. हालांकि, FIR दर्ज होने तक किसी की भी पहचान साफ नहीं हो पाई थी. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मंदार पर्वत की सुरक्षा और सवाल

मंदार पर्वत बांका जिले के बौंसी में स्थित बिहार के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदार पर्वत का संबंध समुद्र मंथन से है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान इसी पर्वत का इस्तेमाल मथनी के रूप में किया गया था. मंदार पर्वत हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. पर्वत के शिखर पर जैन मंदिर स्थित है, जबकि आसपास हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े मंदिर और गुफाएं भी हैं. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.

ये भी पढ़ें-



Source link

You may also like

Leave a Comment