Home Box Officeहनुमान अंश की सफलता का असर, बॉलीवुड ने मेकर्स से मांगी माफी, हुआ अफसोस – neem karoli baba hanuman ansh producer bollywood stars rejected film biggest mistake apology tmovj

हनुमान अंश की सफलता का असर, बॉलीवुड ने मेकर्स से मांगी माफी, हुआ अफसोस – neem karoli baba hanuman ansh producer bollywood stars rejected film biggest mistake apology tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश 50 दिनों में इतिहास रच चुकी है. मेकर्स ने जो प्रॉफिट इससे कमाया है, वो हर बड़ी बजट की फिल्म से कई गुना बड़ा है. हालांकि उनका मकसद अभी पूरा खत्म नहीं हुआ है. वो चाहते हैं कि फिल्म 100 दिनों तक थिएटर्स में लगी रहे. इतनी बड़ी सक्सेस के बीच बॉलीवुड के कुछ लोग भी फिल्म के मेकर्स से माफी मांग रहे हैं. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? इसका खुलासा खुद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने किया है. 

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में फिल्म हनुमान अंश प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि डायरेक्टर ने कई बड़े लोगों से इस फिल्म मैं पैसा लगाने के लिए मुलाकात की थी. हालांकि तब किसी ने उनकी मदद नहीं की. लेकिन अब चूंकि फिल्म इतनी बड़ी सक्सेस बन गई, तो वही लोग डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को कॉल करके माफी मांग रहे हैं. 

सफलता से पहले छोड़ा साथ

अनुप्रिया ने कहा- शुरुआत से ही, मेरे फिल्म से जुड़ने से पहले भी हनुमान अंश की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए कई लोगों के पास इनवेस्टमेंट मांगने गई थी, लेकिन किसी ने भी पैसे लगाने के लिए हामी नहीं भरी. जबकि इसके लिए बहुत बड़े इनवेस्टमेंट की जरूरत भी नहीं थी. 

‘फिल्म रिलीज होने से पहले कुछ ही लोगों ने हमारा साथ दिया था, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं था. उन्हें लगता था कि ये छोटे बजट की फिल्म है, डायरेक्टर की ये पहली फिल्म है और कलाकार भी नए हैं. उन्हें लगा कि फिल्म आएगी और चली जाएगी. लोगों को इस फिल्म की कामयाबी पर भरोसा नहीं था.’

बॉलीवुड को हुआ अफसोस

प्रोड्यूसर ने आगे फिल्म की रिलीज के बाद बदले माहौल पर कहा- बहुत से प्रोड्यूसर्स ने हमसे कॉन्टैक्ट किया है, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है. उन्होंने हमें फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है. कुछ तो मेरे पास आए और बोले कि सबसे पहले मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि ये फिल्म हमारे पास आई थी. हमें अफसोस है कि हम आपके साथ नहीं जुड़ पाए. ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी. 

‘आपने हमें ये एहसास कराया है कि एक छोटी फिल्म भी बहुत कुछ हासिल कर सकती है. आपने पूरी इंडस्ट्री को एक बड़ी सीख दी है. आपको जो भी मदद चाहिए, हम आपके साथ हैं. हालांकि मैं उन्हें इसके लिए दोष नहीं देती, क्योंकि उस वक्त यह बहुत छोटे बजट की फिल्म थी.’ 

बात करें फिल्म हनुमान अंश की, तो इसने अभी तक 370 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अब ये 400 करोड़ पार जाने की तैयारी में है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment