Home Viralबॉस ने टीम को बांटे आईफोन… जिस तरह दिया सरप्राइज, वो हो रहा वायरल! – boss gifts iphone to employees viral video TEDU

बॉस ने टीम को बांटे आईफोन… जिस तरह दिया सरप्राइज, वो हो रहा वायरल! – boss gifts iphone to employees viral video TEDU

by BollywoodNewsAndMovie


सोचिए… आप ऑफिस जाएं और आपके बॉस आपको मीटिंग रूम में बुला ले. मगर ये वाली मीटिंग किसी टारगेट या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि एक ऐसे सरप्राइज के लिए हो, जिससे आपका दिल खुश हो जाए. सच बात ये है कि ऐसा होता बहुत कम है. खैर, ये आपके साथ भले ही ना हुआ हो, लेकिन यूएई में एक कंपनी के स्टाफ के साथ ऐसा ही हुआ है. बॉस ने पहले पूरी टीम को मीटिंग रूम में बुलाया और फिर एक-एक करके आईफोन गिफ्ट कर दिए. खास बात ये है कि बॉस ने जिस अंदाज में आईफोन दिया, उस सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे- काश, ये हमारे साथ भी होता!

यूएई की कंपनी के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मैनेजमेंट कर्मचारियों के सामने एक-एक गिफ्ट पैकेट रख देता है, जिसमें कुछ में आईफोन होता है और कुछ में सिर्फ चॉकलेट. इसमें कुछ लोगों के हाथ तो आईफोन लग जाते हैं, जबकि कुछ लोगों को सिर्फ चॉकलेट ही मिलती है. लेकिन, इस सरप्राइज गिफ्ट में एक और सरप्राइज ये होता है कि कंपनी की ओर से उन लोगों को भी आईफोन दिया जाता है, जिन्हें चॉकलेट हाथ लगी थी. 

इंडिया टु़डे की रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो यूएई की एक मैनपावर कंपनी वर्ल्ड स्टार मैनपावर के फाउंडर निषाद हुसैन और उनकी पत्नी हसीना निषाद की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक टेबल पर कई गिफ्ट रखे हैं और सभी कर्मचारी एक-एक गिफ्ट उठाते हैं. इसमें कुछ को आईफोन और कुछ कर्मचारियों को चॉकलेट मिलती है. फिर कुछ देर बाद हसीना निषाद की एंट्री होती है और वो उन लोगों को भी आईफोन गिफ्ट करती हैं, जिन्हें सिर्फ चॉकलेट मिली थी. इसके बाद चॉकलेट मिलने वाले कर्मचारियों को चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है. 

वीडियो कैप्शन में हसीना निषाद ने कहा है, ‘मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर मेरा मानना है कि सच्ची सफलता हमारे लोगों के समर्पण, पॉजिटिव स्प्रिट, कलेक्टिव स्ट्रेंथ से आती है! हर प्रयास, हर विचार और हर योगदान हमें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है! मैं आप में से हर एक को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आगे बढ़ने के हर अवसर को अपनाने और एक-दूसरे का समर्थन करते रहने के लिए प्रोत्साहित करती हूं! आइए, हम अपने मानकों को लगातार ऊंचा करते रहें, आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करें और बड़ी उपलब्धियों के लिए मिलकर प्रयास करते रहें! हमारी ताकत हमारे लोग हैं और हमारी संभावनाएं असीमित हैं!’

अब इस वीडियो पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं और लोग कंपनी के मैनेजमेंट की तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही कई लोग अपनी कंपनियों के बारे में भी बता रहे हैं. अब लोग वीडियो को अपने सीनियर्स  के साथ शेयर कर रहे हैं. 
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment