प्रोफेसर-स्टूडेंट वायरल वीडियो: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक यूनिवर्सिटी में आयोजित सांस्कृतिक-तकनीकी कार्यक्रम के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक प्रोफेसर मंच पर एक छात्र का कॉलर पकड़ते और उसे डांटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान छात्र ने फिल्म ‘गोलमाल 3’ का चर्चित डायलॉग बोलकर प्रोफेसर को बीच में टोका था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, प्रोफेसर मंच पर मोबाइल से कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान दर्शकों के बीच बैठा एक छात्र चिल्लाकर फिल्मी अंदाज में बोला- जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है। यह फिल्म ‘गोलमाल 3’ का चर्चित डायलॉग है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनाए गए हैं। छात्र की बात सुनकर प्रोफेसर ने जवाब दिया, तो निकल ले भाई।
इसके बाद प्रोफेसर ने इशारे से छात्र को मंच पर बुलाया और छात्र के मंच पर पहुंचने पर उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे फटकार लगाई। वीडियो में प्रोफेसर छात्र से कहते सुनाई देते हैं कि, किसी भी फैकल्टी सदस्य का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने पर छात्र को यूनिवर्सिटी से निकालने की चेतावनी दी जाती है।
देखें वीडियो
comedian rajat sood was performing at nirma university, ahmedabad
a prof decided to read out something during the performance, but he was reading very slowly
a student says “jaldi bol, panvel nikalna hai”
he calls him to stage grabs his collar
what the actual https://t.co/GyxAbInLWH
— Shobhit Bakliwal (@shobhitic) September 24, 2026
टेक्नोफ्रा 2026 के दौरान हुआ प्रोफेसर-स्टूडेंट विवाद
बता दें कि यह पूरा विवाद यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव ‘टेक्नोफ्रा 2026’ के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम 18 से 20 सितंबर के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों समेत 800 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच पर प्रोफेसर और छात्र के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल
देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज
वीडियो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
प्रोफेसर-स्टूडेंट मंच पर विवाद के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे कि, छात्रों को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और कार्यक्रम में बाधा नहीं डालनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आलोचक मानते हैं कि प्रोफेसर को शांत तरीके से निपटना चाहिए था।
फिलहाल, यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने कैंपस की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र के रिश्तों पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
