Home Box OfficeThe Paradise Worldwide BO Day 1: ‘द पैराडाइज’ ने दुनियाभर में भरी हुंकार, पहले दिन टूटा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, नानी के सामने ‘वॉर’ भी हो गई नतमस्तक

The Paradise Worldwide BO Day 1: ‘द पैराडाइज’ ने दुनियाभर में भरी हुंकार, पहले दिन टूटा ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड, नानी के सामने ‘वॉर’ भी हो गई नतमस्तक

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

नेचुरल स्टार नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने नानी के पूरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है. सिनेमाघरों में दर्शकों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग डे पर ‘बाहुबली’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को पछाड़ दिया. नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे हैं.

नई दिल्ली. साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. यह नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. पहले दिन भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘द पैराडाइज’ ने धांसू कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने तेलुगु और हिंदी सिनेमा की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर मूवीज के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

‘द पैराडाइज’ को भारत और ओवरसीज दोनों जगह शानदार शुरुआत मिली है, जिसका पूरा क्रेडिट ओरिजिनल तेलुगु वर्जन को जाता है. फिल्म ने बुधवार को हुए पेड प्रीव्यूज से ही 11.60 करोड़ नेट की कमाई कर ली थी, जो इस साल की सबसे बड़ी प्रीव्यू कमाई में से एक है. इसके बाद गुरुवार यानी ऑफिशियल रिलीज डे पर फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये का नेट का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

इस तरह फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं, ग्रोस कलेक्शन 54.90 करोड़ रुपये हुआ. यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. हालांकि, फिल्म के हिंदी और तमिल वर्जन मिलकर सिर्फ 4 करोड़ से कम ही जुटा पाए हैं, जिससे पूरा दबाव तेलुगु वर्जन पर आ गया. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशी बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘द पैराडाइज’ ने पेड प्रीव्यूज और पहले दिन की कमाई मिलाकर 2 मिलियन डॉलर (लगभग 17 करोड़ रुपये) का शानदार बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन 75 करोड़ के पार पहुंच गया. इससे पहले नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘हिट 3’ के नाम था, जिसने पिछले साल पहले दिन 40 करोड़ कमाए थे. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

वर्ल्डवाइड 76.90 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ ‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की टॉप-40 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो गई है. यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म ‘स्त्री 2’ से बस कुछ ही कदम पीछे रह गई, जिसने अपने पहले दिन दुनियाभर में 80 करोड़ का कलेक्शन किया था. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

इस तरह नानी की फिल्म ‘द पैराडाइड’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ (73 करोड़) और ‘वॉर’ (74 करोड़) जैसी दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है.

‘द पैराडाइज’ में नानी के साथ मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और कायादू लोहार अहम भूमिकाओं में हैं. इसमें राघव जुयाल ने खतरनाक विलेन का रोल निभाया है और इस मूवी से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. इसकी कहानी पैराडाइज नाम की काल्पनिक जगह पर रहने वाले जनजाति के संघर्ष को बयां करती है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

यह एक ऐसा समुदाय है, जो सरकार से अपनी कानूनी पहचान पाने की लड़ाई लड़ रहा है, साथ ही उनका शोषण करने वाले एक अत्याचारी जमींदार के चंगुल से आजाद होने की कोशिश में जुटा है. इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और इससे पहले नानी ने डायरेक्टर के साथ ‘दसरा’ फिल्म में काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment