Home Box OfficeThe Paradise Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन धीमी हुई रफ्तार, फिर भी नानी की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

The Paradise Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन धीमी हुई रफ्तार, फिर भी नानी की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

by BollywoodNewsAndMovie


The Paradise

‘द पैराडाइज’ (Poster)

हैदराबाद: नेचुएल स्टार नानी अपनी हालिया रिलीज फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसने काफी समय से लोगों के बीच धूम मचा रखी है. हम बात कर रहे हैं ‘द पैराडाइज’ की, जो एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद के कबीले की कहानी है, जो भेदभाव का सामना करते हुए नागरिकता के लिए लड़ता है. 24 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की और नानी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी. ओपनिंग डे के बाद फिल्म ने दूसरे दिन कैसा बिजनेस किया, चलिए जानते हैं.

‘द पैराडाइज’ ओपनिंग डे
यह फिल्म श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है और ‘दसारा’ के बाद नानी के साथ उनका दूसरा कोलैबोरेशन भी है. जहां नानी की जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया है, वहीं फिल्म के दूसरे हिस्से को धीमा बताया जा रहा है और इसकी आलोचना भी हो रही है. इसके बावजूद, ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की.

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने प्रीमियर से 11.6 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे पहले दिन के बाद कुल कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये नेट रहा. जबकि, 46.25 करोड़ रुपये इसका ग्रॉस कलेक्शन किया. नानी की फिल्म ने ओवरसीज से 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.90 करोड़ रुपये हो गया है.

‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
‘द पैराडाइज’ नानी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. लेकिन रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने 25 सितंबर रात 8 बजे तक 6,291 शो से 11.75 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. इस तरह नानी की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द पैराडाइज का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो गया है.

दूसरे दिन भी कलेक्शन में तेलुगु बेल्ट का ज्यादा योगदान रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 10.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि हिंदी और तमिल में इसने क्रमशः 1.14 करोड़ रुपये और 23 लाख रुपये कमाए हैं.

‘द पैराडाइज’ में नानी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही राघव जुयाल, कायाडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. फिल्म अब अपने पहले वीकेंड में प्रवेश कर गई है, इसलिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई पर सबकी नजर रहेगी.



Source link

You may also like

Leave a Comment