सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की पौराणिक और भारतीय लोककथाओं पर बेस्ड ‘द वन’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. दरअसल पहली बार बॉलीवुड फिल्म में छठ पूजा दिखाने को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी. जिसकी वजह से इसकी अच्छी एडवांस बुकिंग हुई थी. वहीं 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिव्यू मिला, फिर भी इसने ठीक शुरुआत की है. चलिए यहां इस फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई जानते हैं.
‘द वन’ ने ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई?
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘द वन’ रहस्य, रोमांच और छठ पूजा के रंग से सजी फिल्म है. इसे ओपनिंग डे पर नानी की द पैराडाइज से मुकाबला करना पड़ा जिसके चलते इसकी कमाई पर भी असर पड़ा लेकिन फिर भी इसका कलेक्शन अच्छा रहा.
- सैकनिल्क के मुताबिक ‘द वन’ ने शुक्रवार को भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तौर पर 8 करोड़ कमाए है.
- हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
‘द वन’ ने ओपनिंग डे पर साल की इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
द वन ने ओपनिंग डे पर ठीक कमाई की है. 8 करोड़ के कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने साल 2026 की 33 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान से लेकर सनी देओल की बंटवारा 1947 तक शामिल हैं. द वन ने इन 33 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेत्शन के रिकॉर्ड को तोड़ा है.
- वाइब- 2.25 करोड़
- दायरा- 1.16 करोड़
- हैवान- 3 करोड़
- हनुमान अंश- 0.1 करोड़
- बंटवारा 1947- 5.25 करोड़
- ओह माय डॉग- 0.9 करोड़
- भाई तेरा स्टार है- 0.25 करोड
- द इंडिया स्टोरी- 0.16 करोड़
- तेरा यार हूं मैं- 0.15 करोड़
- बेबी डू डाई डू-0.4 करोड़
- हॉन्टेड 3 डी-2.5 करोड़
- भारत भाग्य विधाता- 1 करोड़
- मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़
- गवर्नर- 1.1 करोड़
- बंदर 0.5 करोड़
- पेद्दी (हिंदी)-3 करोड़
- द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो-0.25 करोड़
- चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़
- पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़
- आखिरी सवाल- 0.4 करोड़
- दादी की शादी- 0.6 करोड़
- कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़
- एक दिन- 1.15 करोड़
- गिन्नी वेड्स सन्नी 2-0.3करोड़
- द केरल स्टोरी 2-0.75 करोड़
- दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़
- अस्सी- 1 करोड़
- तू या मैं- 0.6 करोड़
- भाबीजी घर पर हैं- 0.2 करोड़
- वध 2-0.5 करोड़
- मर्दानी 3- 4 करोड़
- मायसबा- 0.12करोड़
- राहु केतु- 1 करोड़
‘द वन’ के बारे में
‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुभा आर्य, दुर्गेश कुमार, संदीप वेद और अक्षान सहरावत सहायक भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.
