Home Box Office‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

‘द पैराडाइज’ का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना रेटिंग का हक? नानी के बयान से गड़बड़ाया मामला!

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

The Paradise Ratings and Reviews Disabled on BookMyShow: साउथ स्टार नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी. लेकिन दूसरे ही दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. इसी बीच ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप बुकमायशो ने फिल्म का रिव्यू और रेटिंग फीचर अचानक बंद कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

'द पैराडाइज' का दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बुकिंग ऐप ने छीना हक?Zoom

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है.

नई दिल्ली. साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई है. पहले दिन फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली, लेकिन दूसरे ही दिन ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा हो गया. वहीं, दूसरी तरफ इसके रिव्यू और रेटिंग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया. रिलीज के एक दिन बाद बुकमायशो पर फिल्म के रेटिंग और रिव्यू फीचर को कुछ समय के लिए डिसेबल दिखाया गया. कंपनी ने इस रोक की कोई वजह नहीं बताई है. इससे पहले ‘टॉक्सिक’, ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारू’ जैसी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही हुआ था.

यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि रिलीज से पहले ही ‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. दरअसल, 19 सितंबर 2026 को बेंगलुरु की अदालत ने फिल्म के खिलाफ गलत और बदनाम करने वाली ऑनलाइन पोस्ट पर रोक लगा दी थी. हालांकि, इस रोक का असर आम दर्शकों के रिव्यू और फिल्म की सही आलोचना पर नहीं होना था.

‘द पैराडाइज’ की रेटिंग और रिव्यू डिसेबल दिख रहा है.

नानी ने क्या कहा था?

कोर्ट के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा था कि कहीं इसका असर फिल्म के दर्शकों के रिव्यू पर तो नहीं पड़ेगा. इसी बीच नानी ने सफाई दी थी कि अदालत का आदेश जेनुइन रिव्यू को निशाना नहीं बनाता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानी ने कहा था कि उनके मुताबिक यह कार्रवाई AI से बनाए गए और बॉट के जरिए फैलाए जा रहे कंटेंट से जुड़ी है. उन्होंने कहा का कि यह फैसला असली दर्शकों के रिव्यू रोकने के लिए नहीं है. असली पब्लिक अपनी राय देने के लिए पूरी तरह आजाद है. फिल्म मेकर्स का दावा है कि फर्जी बॉट्स और ट्रोलिंग से बचने के लिए यह कदम उठाया जाता है.

दूसरे दिन कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट

साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज हुई है. इसने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर लिया, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है. इस मूवी को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं, जिसका असर शुक्रवार की कमाई में साफ नजर आया. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने दूसरे दिन भारत में 14.90 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 61.15 करोड़ रुपये हो गया है. देशभर के 7,046 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी महज 31 फीसदी रही.

क्या है ‘द पैराडाइज’ की कहानी?

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी सिकंदराबाद की एक बस्ती और सवारी समुदाय के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। यह समुदाय सरकारी स्तर पर कानूनी पहचान हासिल करने की कोशिश करता है और इसी दौरान उसे भेदभाव और सामंती ताकतों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायडू लोहड़, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज से पहले 23 सितंबर को चुनिंदा जगहों पर प्रीमियर भी रखे गए थे.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment