Bigg Boss 20 episode 20 written update: ‘बिग बॉस 20’ में 24 सितंबर के एपिसोड में रीति तिवारी ने उदिति और काजी से हुई लड़ाई में काफी कुछ कह दिया, जिसके बाद से पब्लिक काजी के सपोर्ट में हैं और रीति के खिलाफ बोलते दिख रहे हैं। कैप्टंसी टास्क के दौरान फ़न गेम की शुरुआत देखते ही देखते गंदी लड़ाई में बदल गई। अब आगे देखिए, इसके बाद बिग बॉस इन कंटेस्टेंट्स के लिए क्या फैसला लेते हैं।

अब घर में आसिफ सबसे अधिक रिजेक्ट किए गए हैं और बाकी के 6 दावेदारों को छोड़कर बिग बॉस ने लिमिंग एरिया में बुलाया। कैप्टंसी की रेस में तीन ही सदस्य अगले पड़ाव पर आ सकते हैं जिसका फैसला 6 दावेदार लेंगे। यंग ने पूछा कि किन्हें कैप्टन नहीं बनना तो कुछ लोग खुद खड़े हो जाते हैं। वहीं रीति कैप्टन बनने की इच्छा जताती हैं।
‘अगर रीति बनती है तो मैं इसे उड़ा ही दूंगा’
आम्रपाली मैरी कॉम को पहले नंबर पर मानती हैं और रीति को दूसरे नंबर पर। रीति कहती हैं- मैं अगर कैप्टन होती हूं दिखा दूंगी कि मैं कितनी कूल और काम हूं। इसपर काजी कहते हैं- अगर रीति बनती है तो मैं इसे उड़ा ही दूंगा। बिग बॉस रीति, लव और मैरी कॉम का नाम लेते है, जो कैप्टंसी की दावेदारी के लिए चुने जाते हैं।
यंग और काजी में लड़ाई
घरवालों को नया टास्क मिल चुका है। इस दौरान यंग और काजी भिड़ जाते हैं। हालांकि, ये भिड़ंत मजाक-मजाक में शुरू होता है जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल जाती है। यंग को पैरों में चोट लग जाती है और वो काजी पर फिजिकल होने के लिए चीख पड़ता है। काजी कहते हैं- मैंने क्या जान बूझकर किया क्या, पागल वागल है क्या? यंग कहते हैं- ब्रो तू फिजिकल स्ट्रॉन्ग है, मैं मेंटल स्ट्रॉन्ग है।
यंग को काजी ने कहा- मच्छर का पंख
देखते ही देखते दोनों के बीच लड़ाई तेज हो जाती है। काजी यंग को मच्छर के पंख की तरह कहते हैं। इसके बाद गुस्से में काजी अपनी शर्ट उतार देते हैं। काजी कहते हैं- मैं जानबूझकर मारूं, पागल लगता हूं क्या? उदिति काजी से कहती हैं- पहले आप शर्ट पहनो। यंग कहते हैं- किसको दिखा रहा है बॉडी? यंग कहते हैं- मच्छर बोल रहा है मुझे। आम्रपाली कहती हैं- जो भी तुमने किया काजी वो डर्टी था, वो बहुक गंदा लग रहा। यंग कहते हैं- मेरे को हाथ लगा के दिखा भगवान कसम, भरी चौक पे मारेगा, फूंक मार मेरे को।
माही और आम्रपाली दुबे के बीच गेम
इसके बाद माही और आम्रपाली दुबे के बीच बॉल छीनने वाला गेम होता है और माही गोल मार देती हैं। बीच में रीति कहती हैं- देखा, मैंने किसी रीजन से कहा था इसपर ईशा कहती हैं- हां, मैंने फील किया है।
काजी की वजह से ईशा पर एंजायटी अटैक
ईशा रो पड़ती हैं, उन्हें काजी की वजह से एंजायटी अटैक आता है। ईशा के साथ जो होता है उसपर लोग काजी को गलत मान रहे हैं, उनके एक्शन को गलत कह रहे हैं। कनिका ईशा से कहती हैं- तू पलट कर सुनाकर आना, तुझे पता है न कितनी स्ट्रॉन्ग है। इसके बाद बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि सबसे अधिक वोट के साथ गुल्लू एक बार फिर घर के कैप्टन बनते हैं।
गुल्लू कहते हैं- अपने चार बाल संभाल ले
इसके बाद गुल्लू से भी यंग भिड़ जाता है और कहता है कि जब काजी से लड़ाई हो रही थी तो वो हंस रहा था। गुल्लू कहते हैं- अपने चार बाल संभाल ले। मनोज तिवारी की बेटी रीति आम्रपाली से बोलीं- मेरे पास मेरे पापा नहीं हैं और मेरे पापा के पास उसकी बेटी नहीं है और इसमें कुछ कर ही नहीं सकते। ये बोलते हुए वो रो पड़ती हैं। अब बारी है ‘वीकेंड का वार’ की, जहां अब सलमान सबकी क्लास लगाने वाले हैं।
