Home Box Officeहनुमान अंश की कमाई पर लगा सेंध, सिद्धार्थ की फिल्म ‘द वन’ ने किया कमाल, नानी की ‘द पैराडाइज’ का बुरा हाल! – hanuman ansh the vvaan the paradise box office collection report tmovj

हनुमान अंश की कमाई पर लगा सेंध, सिद्धार्थ की फिल्म ‘द वन’ ने किया कमाल, नानी की ‘द पैराडाइज’ का बुरा हाल! – hanuman ansh the vvaan the paradise box office collection report tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


हिंदी फिल्मों का क्रेज इस समय साउथ को पीछे छोड़ रहा है. 50 दिनों से सिनेमाघरों में चली आ रही हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इसे रोकने के लिए बीच में कई फिल्में आईं जरूर, मगर वो भी नाकाम दिखीं. अब इस हफ्ते थिएटर्स में कई सारी नई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनका क्रेज लोगों में देखा गया. सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की द वन, और साउथ से नानी की द पैराडाइज आपस में एक-दूसरे से टकराईं. 

हनुमान अंश की कमाई में गिरावट

सबसे पहले अगर हनुमान अंश की बात करें, तो अपने 50वें दिन इसकी कमाई में हल्की गिरावट आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म अपने 7वें शुक्रवार को 3767 स्क्रीन्स से सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये नेट कमा पाई. इसका टोटल नेट कलेक्शन 291.53 करोड़ हो चुका है. नई फिल्मों की रिलीज के कारण, इसकी स्क्रीन्स में भी भारी गिरावट देखने मिली. 24 तारीख को हनुमान अंश करीब 6 हजार स्क्रीन्स पर लगी हुई थी. यानी अब इसकी कमाई पर धीरे-धीरे सेंध लगना शुरू हो गया है. 

नानी ने देखा नुकसान

दूसरी तरफ 24 सितंबर को कामकाजी वाले दिन रिलीज हुई नानी और राघव जुयाल की द पैराडाइज भी भारी नुकसान का सामना कर चुकी है. अपने ओपनिंग डे पर 45 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 57% गिरावट देखने मिली.

शुक्रवार को सिर्फ 14.90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर नानी की फिल्म दो दिन में 61.15 करोड़ कमा पाई. जिस हिसाब से इसकी शुरुआत थी, उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म आराम से दो दिन में ही 100 करोड़ कमा लेगी. मगर अब ऐसा होता फिलहाल मुश्किल दिख रहा है. पिक्चर को बुरे वर्ड ऑफ माउथ के कारण इतना बड़ा सेटबैक देखने मिला. 

सिद्धार्थ-तमन्ना छाए

वहीं एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई. इसने अपने पहले ही दिन 7646 स्क्रीन्स से 8 करोड़ की ओपनिंग ली. इसमें सबसे बड़ा योगदान बिहार-उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों से आया. फिल्म की कहानी बिहार के वन देवी मंदिर से जुड़ी है, और इसमें छठ पूजा का पवित्र त्योहार भी दिखाया गया है. इसलिए वहां की जनता इससे ज्यादा जुड़ाव महसूस कर रही है. द वन को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स भी मिला है. ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक बढ़िया शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना आगाज कर चुकी है. देखना है कि फिल्म लाइफटाइम कितनी कमाई कर पाती है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment