एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सितंबर की सबसे बड़ी रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ को समीक्षकों से भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हो, लेकिन दर्शकों को सुपरनैचुरल ड्रामा मूवी बेहद पसंद आई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ‘द व’न को पहले दिन शुक्रवार को अच्छी ओपनिंग मिली, लेकिन यही गदर ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी मचा पाई या नहीं, उसका रिजल्ट भी सामने आ गया है।
पहले दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को टक्कर देने आई फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, नीचे डिटेल्स में देखें फिल्म का कलेक्शन।
द वन को दुनियाभर में मिली इतने करोड़ की ओपनिंग
एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन’ का प्री रिलीज बज काफी ज्यादा था, जिसका एक मुख्य कारण फिल्म में छठी मैया का गाना था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हनुमान अंश और द पैराडाइज को कमाई से टेंशन देने वाली इस फिल्म का वर्ल्डवाड बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ठीकठाक रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि जितना फिल्म का बज है उस हिसाब से यह दुनियाभर में 12 से 15 करोड़ के बीच की ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, द वन (The Vvaan) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.60 करोड़ की ओपनिंग ली है। हालांकि, फिल्म का फुल एंड फाइनल कलेक्शन दिन तक आएगा। द वन के अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने भारत में 8 करोड़ तक का बिजनेस किया है।
-1790398400050.webp)
क्या है द वन की कहानी?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी जंगल की है, जहां दिन ढलने के बाद प्रवेश निषेध है। फिल्म की कहानी वहां के 400 साल पुराने मां वन देवी के मंदिर और वहां से जुड़े रहस्यमयी लोककथाओं पर आधारित हैं। एक तरफ ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार को फिल्म में नास्तिक दिखाया गया है, तो वहीं उनकी पत्नी ममता का किरदार निभाने वालीं तमन्ना भाटिया की आस्था में बहुत गहराई है।

द वन की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं, तो वहीं फिल्म में सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी, मनीष पॉल. श्वेता तिवारी, दुर्गेश कुमार, सुलभा आर्या और अवतार गिल ने अहम भूमिका निभाई है।
