Home Viralजींस गीली थी तो मम्मी का प्लाजो पहन लिया, लड़के का अनोखा जुगाड़ देख लोटपोट हुए लोग, वायरल हुआ वीडियो..

जींस गीली थी तो मम्मी का प्लाजो पहन लिया, लड़के का अनोखा जुगाड़ देख लोटपोट हुए लोग, वायरल हुआ वीडियो..

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Viral Video : जींस गीली होने की वजह से लड़के ने मम्मी का हरे रंग का प्लाजो पहनकर लिया. उसका बेफिक्र अंदाज और अनोखा आउटफिट देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में लड़का पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आ रहा है. देखें आप भी वीडियो..

जींस गीली थी तो मम्मी का प्लाजो पहन लिया, लड़के का जुगाड़ देख लोटपोट हुए लोगZoom

Funny Viral Video :  सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते. अब एक लड़के का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी ड्रेसिंग देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं. दरअसल, बैगी जींस सूखी नहीं थी तो लड़के ने मम्मी का हरे रंग का प्लाजो पहनने का फैसला कर लिया.

वायरल वीडियो में लड़के का अंदाज देखकर पहली नजर में ही समझ आ जाता है कि मामला कुछ अलग है. बताया जा रहा है कि उसकी बैगी जींस सूखी नहीं थी, जिसके बाद उसने घर में मौजूद मम्मी का प्लाजो पहन लिया.

आमतौर पर लड़के अपने कपड़ों को लेकर अलग-अलग तरह के फैशन एक्सपेरिमेंट करते हैं, लेकिन यहां तो कपड़ा सूखने तक इंतजार करने के बजाय लड़के ने सीधे मम्मी के वार्डरोब का सहारा ले लिया. यही बात इस वीडियो को इतना मजेदार बना रही है.

प्लाजो पहनकर बेफिक्र अंदाज में घूमता दिखा

सबसे मजेदार बात यह है कि लड़का प्लाजो पहनने के बाद बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहा है. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ दिखाई देता है, जैसे उसने कोई बेहद स्टाइलिश आउटफिट पहन रखा हो.

हरे रंग के ढीले-ढाले प्लाजो में उसका अंदाज देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में लड़के का कॉन्फिडेंस और उसकी ड्रेस का कॉम्बिनेशन ही लोगों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा कारण बन गया है.

देखें वीडियो..

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment