Home Morning News (खास खबरें)Roorkee News:सुबह से शाम तक बूंदाबांदी, बाजारों की रौनक रही फीकी – Drizzle From Morning Till Evening, The Markets Remained Dull

Roorkee News:सुबह से शाम तक बूंदाबांदी, बाजारों की रौनक रही फीकी – Drizzle From Morning Till Evening, The Markets Remained Dull

by BollywoodNewsAndMovie


शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण मौसम सुहावना होने के साथ हल्की ठंडक रही। लगातार बूंदाबांदी का असर बाजारों और सड़कों पर भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, जिससे दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर के अंतराल पर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर और शाम के समय भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। बारिश का असर मुख्य बाजारों पर भी पड़ा। बीटी गंज, सिविल लाइंस, रामनगर और अन्य प्रमुख बाजारों में आम दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। कपड़े, जूते, खानपान और अन्य दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम दिखाई दी। व्यापारियों के अनुसार, बारिश होने पर अक्सर लोग खरीदारी के लिए निकलने से बचते हैं जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है। हालांकि, बूंदाबांदी से मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने पर लोगों ने राहत महसूस की।



Source link

You may also like

Leave a Comment