Home Morning News (खास खबरें)बारिश अलर्ट:किरौड़ा और बाटनगाड़ में सुबह एक घंटे राह रोकी – Rain Alert: Traffic Halted For An Hour This Morning At Kirauda And Batangad

बारिश अलर्ट:किरौड़ा और बाटनगाड़ में सुबह एक घंटे राह रोकी – Rain Alert: Traffic Halted For An Hour This Morning At Kirauda And Batangad

by BollywoodNewsAndMovie


टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में दूसरे दिन भी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की टीम भी नदी नालों के जल स्तर पर नजर रखे रही। इस बीच सुबह किरौड़ा और बाटनागाड़ के उफान पर आने से करीब एक घंटे टनकपुर-ठूलीगाड़ के बीच यातायात बंद रहा। बाटनागाड़ में लोक निर्माण विभाग की जेसीबी, पोकलेन ने मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। इस बीच पानी में एक कार भी फंसने लगी। इस पर एसडीएम ने उसे निकलवाया। 112 पुलिस सेवा और फायर सर्विस तैनात रही।


बारिश के अलर्ट के बीच एसडीएम प्रमोद कुमार शनिवार सुबह से ही टीम के साथ शारदा नदी और किरौड़ा, बाटनागाड़ के जल स्तर का जायजा लेते रहे। इस बीच सुबह आठ से नौ बजे के बीच किरौड़ा और बाटनागाड़ उफान पर आने से यातायात बंद रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने एई लक्ष्मण सिंह सामंत के नेतृत्व में जेसीबी और पोकलेन से बाटनागाड़ में मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस बीच हल्का हल्का पानी किरौड़ा और बाटनागाड़ में दिन भी आता रहा। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान बाटनागाड़ में एक कार मलबे में फंस गई। प्रशासन की टीम ने उसे निकलवाया। खतरे को देखते हुए वहां पुलिस और फायर कर्मियों को तैनात किया। एसडीएम ने बताया कि निरंतर जायजा लिया जा रहा है और बाटनागाड़ और किरौड़ा को पार करते समय लोगों को सचेत रहने के लिए निरंतर टीम की ओर से सतर्क किया जा रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment