Home Viralकिशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 5 युवकों पर मामला दर्ज

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 5 युवकों पर मामला दर्ज

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर एक युवती को घेरकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक एक लड़की से उलझते नज़र आ रहे हैं। इस मामले में किशनगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

किशनगंज पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीते 24 और 25 सितंबर की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें 8-9 लड़कों की भीड़ युवती को घेरे हुए दिख रही है, जबकि 4-5 युवक उसके साथ मारपीट और डांट-फटकार कर रहे हैं।

Also Read Story

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और तकनीकी साक्ष्यों तथा मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में वीडियो 4-5 महीने पुराना, संभवतः अप्रैल या मई 2026 का पाया गया है। मामले में पुलिस ने पांच युवकों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष SIT का गठन किया है।

हिंदू दोस्त से मिलने पर लड़की से बदसलूकी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी। वहां आसपास के गांवों के कुछ लड़कों ने उसे देख लिया और कथित तौर पर यह कहते हुए चिल्लाने और डांटने लगे कि ‘तुम्हारा हिंदू दोस्त कैसे हो सकता है।’

पीड़िता के बयान के मुताबिक, इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया की ओर से ग्राम स्तर पर पंचायत भी आयोजित की गई थी और विवाद को स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था।

पांच में से चार अभियुक्त दूसरे राज्यों में

पुलिस ने वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में शामिल पांच युवकों की पहचान की है। इनमें अफसर उर्फ हती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अफसर उर्फ हती के गुजरात, जुबेर खान के हरियाणा, मिजान उर्फ सलमान के कर्नाटक और कामिल के पंजाब में होने की जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, किशनगंज के नेतृत्व में गठित SIT आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वहीं, किशनगंज पुलिस ने आम लोगों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और न्यूज चैनलों से मामले में भ्रामक खबरें प्रसारित नहीं करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support UsSupport Us





Source link

You may also like

Leave a Comment