कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं
पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आज सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के दौरान लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं को सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित मामलों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों पर बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों की समीक्षा कर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं।
राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता मीडिया से रूबरू होंगे और विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का रुख सामने आ सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं की ओर से महत्वपूर्ण बयान जारी किए जाने की संभावना है। इसमें मीडिया के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे। बिहार की राजनीतिक स्थिति, सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी जा सकती है। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
