Home Box OfficeBJP नेता से मिली हनुमान अंश की टीम, रणबीर की ‘रामायण’ को कमाई में पछाड़ेगी? मिला जवाब – Hanuman Ansh stars met BJP leader Vijay goel Ramayana Ranbir Kapoor box office 400 crore club tmovh

BJP नेता से मिली हनुमान अंश की टीम, रणबीर की ‘रामायण’ को कमाई में पछाड़ेगी? मिला जवाब – Hanuman Ansh stars met BJP leader Vijay goel Ramayana Ranbir Kapoor box office 400 crore club tmovh

by BollywoodNewsAndMovie


2026 की सक्सेसफुल फिल्मों में हनुमान अंश का बोलबाला है. फिल्म थियेटर्स में सेंचुरी क्रॉस कर चुकी है. इसने 52 दिनों में वर्ल्डवाइड 401 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की स्टारकास्ट इस सक्सेस को एंजॉय कर रही है. हाल ही में हनुमान अंश के सितारे बीजेपी नेता विजय गोयल से मिले.

हनुमान अंश की टीम हुई सम्मानित
दिल्ली में गांधी स्मृति में ये मुलाकात हुई. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया. फिल्म की टीम को अंगवस्त्र और चरखा भेंट किया गया. इस मुलाकात में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, शोभिनव सत्य, प्रोड्यूसर्स और 13 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट विहान शेडगे शामिल थे. विहान ने मूवी में नीम करोली बाबा के बचपन का रोल प्ले किया है. बीजेपी नेता से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. विशाल चतुर्वेदी ने लोगों का आभार जताया.  

उन्होंने फिल्म की तारीफ किए जाने पर कहा- फिल्म के कलेक्शन से ज्यादा इस बात की खुशी है कि लोग इसे देख रहे हैं. बच्चे-बडे़ सब सीताराम बोल रहे हैं. देशभर के स्कूलों में इसके भजन को बच्चा-बच्चा गा रहा है. ‘पार्वती’ और ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. 

शोभिनव ने अपनी एक्टिंग पर कहा कि सब लोगों का प्यार है. हनुमान जी की कृपा है. विशाल ने फिल्म हनुमान अंश का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाया. बीजेपी नेता से मुलाकात के दौरान डायरेक्टर विशाल से पूछा गया कि नमित मल्होत्रा की रामायण आने वाली है. लोग कह रहे हैं हनुमान अंश, रामायण को भी पीछे छोड़ सकती है. इस पर विशाल चतुर्वेदी ने कहा- हनुमान जी आएंगे पहले फिर रामायण आएगी. हम वहां तक उनको छोड़कर आएंगे. फिर वहां से उनके हाथ में है. डायरेक्टर ने हनुमान अंश 2 की रिलीज पर रिएक्ट किया. 

उन्होंने कहा कि अभी तक हमने हनुमान अंश 2 पर काम शुरू नहीं किया है. इसका अभी पहला पन्ना भी नहीं लिखा गया है. क्योंकि हमारी फिल्म हनुमान अंश छोटी मूवी है इसलिए हम इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. पिछले 45 दिनों से हमने इसे अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोट किया है. सब जनता कर रही है. उनकी वजह से मूवी को इतना प्यार मिल रहा है.

—- समाप्त —-





Source link

You may also like

Leave a Comment