एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते गुरुवार को तेलुगु सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिलहाल द पैराडाइज दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और बड़े पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
रिलीज के चौथे दिन भी द पैराडाइज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गजब का इजाफा देखने को मिला है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मूवी ने रविवार की छुट्टी की भरपूर फायदा उठाया है।
द पैराडाइज ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा
पीरियड ड्रामा एक्शन थ्रिलर के तौर पर नानी की द पैराडाइज ने सभी का दिल जीत लिया है। जिसकी वजह क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी वजह से द पैराडाइज कमाई के मामले में देश और विदेश में धूम मचाती नजर आ रही है। सैकिनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चौथे दिन नानी (Nani) स्टारर द पैराडाइज ने वर्ल्डवाइड 21 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।

जोकि ओपनिंग वीकेंड के आधार पर किसी भी फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस के लिहाज से शानदार आंका जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो नानी के स्टारडम ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है और द पैराडाइज की बंपर कमाई से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
राघव जुयाल ने छोड़ी छाप
द पैराडाइज की सफलता का सबसे बड़ा कारण फिल्म में राघव जुयाल का नेगेटिव किरदार भी रहा है। जिस तरह से उन्होंने मूवी में खलनायक की भूमिका को अदा किया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दूसरी तरफ नानी का एक्शन और स्वैग द पैराडाइज के लिए कारगर साबित हुआ है।
