Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 29 august 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 29 august 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


देश की राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, PoK में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के इफ्तिखार अली गिलानी को PM चुन लिया गया है. इन खबरों के अलावा, नेपाल में आई भीषण बाढ़ में अब तक 587 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग लापता हैं. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

दिल्ली में फिर से महंगी हुई CNG, आज से बढ़े हुए दामों पर मिलेगी गैस, जानें नए रेट 

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरें 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की पुरानी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. 

भारत की सख्ती से पाकिस्तान परेशान, सिंधु जल समझौते पर दुनिया के सामने लगाई गुहार 

पाकिस्तान सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के अप्रैल 2025 के फैसले पर चिंता जताते हुए कहा कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान की खेती, रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में दखल देने की अपील की है. 

600 के करीब मौतें, 2500 लापता, 320 भारतीयों की भी खबर नहीं… नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच फिर मंडराया सैलाब का खतरा 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में अब तक 587 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग लापता हैं. इस आपदा में बड़ी संख्या में भारतीय भी फंसे हुए हैं. करीब 320 भारतीयों समेत भारतीय मूल के 100 लोगों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है. इसी बीच भोटेकोशी नदी के पास फिर पानी बढ़ने लगा है, जिससे एक और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है.

‘पंडालों के पास न बिके नॉनवेज…’, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन 

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर VHP ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. VHP ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है. संगठन ने कहा कि वह त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन पर रोक की मांग नहीं कर रहा है, लेकिन पंडालों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री या सेवन नहीं होना चाहिए.

नेपाल बाढ़ संकट के बीच 149 भारतीय सुरक्षित लौटे, काठमांडू पहुंचे महाराष्ट्र के 37 तीर्थयात्री 

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों को लेकर MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 28 अगस्त को 149 भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से चीन से नेपाल पहुंचे हैं. इनमें महाराष्ट्र के 37 कैलास मानसरोवर श्रद्धालु भी शामिल हैं. अब असली चुनौती उन ऊपरी जिलों से लोगों को निकालने की है, जहां त्रासदी हुई है. 

PoK के पीएम बनने की नवाज शरीफ की ख्वाहिश रह गई अधूरी, इन्हें मिली जिम्मेदारी 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के इफ्तिखार अली गिलानी को प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. शुक्रवार को मुजफ्फराबाद में हुए मतदान में गिलानी को 44 में से 30 वोट मिले. उनके सामने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुख्तार अहमद थे, जिन्हें 14 वोट मिले. इफ्तिखार के नाम का फैसला नवाज शरीफ ने गुरुवार को किया था.

UGC-NET जून 2026 की परीक्षा के नतीजे घोषित, NTA ने जारी किया रिजल्ट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC-NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. NTA ने 84 विषयों के UGC-NET जून 2026 के नतीजे घोषित किए हैं. रिजल्ट और स्कोर कार्ड UGC-NET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. हालांकि, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जानी है. 

झारखंडः JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी में 4 गिरफ्तार, CID-SIT का एक्शन 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CID की एसआईटी ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. इनपरअनियमितता से जुड़े होने का आरोप है. जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में गड़बड़ी किस तरह हुई.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment