Home ViralAgra Assault Case | Arun Sharma Attacked By Neighbor CCTV Viral Video

Agra Assault Case | Arun Sharma Attacked By Neighbor CCTV Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


लवी किशोर | आगरा12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गणपति वाटिका, गुलाब नगर में पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद बुधवार शाम मारपीट में बदल गया। कैब ड्राइवर से मारपीट का विरोध करने पर एक पड़ोसी ने दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में अरुण शर्मा नाम के व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जहां छह टांके लगे हैं।

यह घटना शाम करीब 5:52 बजे हुई। 40 वर्षीय अरुण शर्मा ने अपने पड़ोसी नरेंद्र पाल से कैब ड्राइवर के साथ हुई मारपीट और घर की महिलाओं से अभद्रता को लेकर विरोध जताया था। आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र पाल ने गाली-गलौज करते हुए घर से लोहे की रॉड निकाली और अरुण शर्मा के सिर पर हमला कर दिया।

हमले के बाद परिजन अरुण शर्मा को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब अरुण शर्मा की बच्ची को स्कूल से लेने आए कैब ड्राइवर के साथ पड़ोसी नरेंद्र पाल ने मारपीट की। जब घर की महिलाओं ने ड्राइवर के साथ मारपीट का विरोध किया, तो उन पर भी अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप है। इसी बात की जानकारी मिलने पर अरुण शर्मा ने शाम को नरेंद्र पाल से विरोध जताया था।

मारपीट की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर विवाद की असल स्थिति की जांच कर रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment