सलमान खान ने स्काउट के व्यवहार पर उठाए सवाल
प्रोमो में सलमान खान का गुस्सा साफ झलक रहा है। उन्होंने स्काउट द्वारा यंग डीएसए को धक्का देने के बाद दिखाए गए आत्मविश्वास पर निशाना साधा है। सलमान ने पूछा कि जब स्काउट ने यह दावा किया था कि वह इस हरकत को 100 बार दोहरा सकते हैं, तो फिर उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? सलमान ने स्काउट के धमकी देने और धक्का-मुक्की करने के तरीके को गलत ठहराया है।
सलमान खान ने स्काउट को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति देश को रिप्रेजेंट करता है और हजारों लोगों के लिए प्रेरणा है, उसका ऐसा व्यवहार निराशाजनक है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर स्काउट इसी तरह लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, तो उन प्रशंसकों को ‘ऑल द बेस्ट’।
माफी के बावजूद सलमान का रुख सख्त
एक अन्य प्रोमो में सलमान खान यह कहते हुए नजर आए कि स्काउट का धक्का देना ताकत की निशानी नहीं, बल्कि उनकी कमजोरी को दर्शाता है। हालांकि, स्काउट ने सलमान के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन सलमान खान उन्हें सुनने के मूड में नजर नहीं आए। अब दर्शकों को वीकेंड का वार के पूरे एपिसोड का इंतजार है, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि स्काउट ओपी को अपनी इन गलतियों के लिए और क्या परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
