Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: आम्रपाली दूबे और लव गिल की दोस्ती में आई दरार, नेशनल टीवी पर कहा ऐसा शब्द, भड़क गईं भोजपुरी एक्ट्रेस, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: आम्रपाली दूबे और लव गिल की दोस्ती में आई दरार, नेशनल टीवी पर कहा ऐसा शब्द, भड़क गईं भोजपुरी एक्ट्रेस, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


घर में कई ग्रुप भी बन चुके हैं। कोई कंटेस्टेंट के बीच पक्की दोस्ती देखने के मिल रही है। जैसे आम्रपाली दुबे और लव गिल की दोस्ती।

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं। शो शुरू होने के साथ ही घर में जमकर बवाल मचना शुरू हुआ। सलमान खान के शो पर कई बड़े स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं। शो पर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। इस बार बिग बॉस हाउस में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। घर में कई ग्रुप भी बन चुके हैं। कोई कंटेस्टेंट के बीच पक्की दोस्ती देखने के मिल रही है। जैसे आम्रपाली दुबे और लव गिल की दोस्ती। दोनों को हर वक्त एक साथ खेड़े देखा गया, लेकिन अब इनके रिश्ते में भी दरार आ गई है। बीते एपिसोड में लव ने आम्रपाली को कुछ ऐसा कहा कि उन्हें गुस्सा आ गया। आइए जानते हैं क्या?

लव ने किया आम्रपाली को ‘बॉडी शेम’

‘बिग बॉस 20’ के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि आम्रपाली दूबे और लव गिल सोफे पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान लव, आम्रपाली को “टुनटुन” कहती हैं। ये बात आम्रपाली को काफी बुरा लगता है। हालांकि, लव ने उन्हें प्यार से “टुनटुन” कहा था। इस बात को लेकर आम्रपाली उनसे नाराजगी जताती हैं। उन्होंने इस बात को ‘बॉडी शेमिंग’ माना।

आम्रपाली से चिढ़ी लव

आम्रपाली ने लव से अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी, जिसे वह अपना करीबी मानती थीं। लेकिन, यह मानने के बजाय कि आम्रपाली को बुरा लगा है, लव उनकी प्रतिक्रिया से चिढ़ गईं और उनसे कहा कि वह उन्हें परेशान न करें या उन्हें अपना करीबी न समझें। इस बातचीत से आम्रपाली काफी परेशान हो जाती हैं। इसके बाद लव इस बात को मान जाती है कि उनके इस कमेंट से आम्रपाली को बुरा लगा और भरोसा दिलातीं कि वह दोबारा उनके लिए “टुनटुन” शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगी, तो उन्हें अच्छा लगता।

घरवालों ने किया नोटिस

बाद में, लव को आसिफ और घर के अन्य सदस्यों से यह कहते हुए देखा गया कि आम्रपाली ने उस ने उनके “टुनटुन” वाले कमेंट का बुरा मान लिया, जबकि उनका मकसद उन्हें दुख पहुंचाना नहीं था। आम्रपाली ने यह बातचीत सुन ली और इस बारे में लव से बात की। उन्होंने फिर से कहा कि वह “टुनटुन” वाली टिप्पणी को ‘बॉडी शेमिंग’ मानती हैं और उन्हें लव से ऐसी उम्मीद नहीं थी। आम्रपाली ने लव से कहा कि वह चाहती हैं कि लव समझें कि उस कमेंट का उन पर क्या असर हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि लव यह मानेंगी कि इससे उन्हें दुख हुआ।

हर कोई जानता है “टुनटुन” नाम का मतलब

बातचीत के दौरान, लव ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि किसी व्यक्ति के लिए “टुनटुन” शब्द का इस्तेमाल करने का क्या मतलब होता है। आम्रपाली ने जवाब दिया कि इसका मतलब साफ था और हर कोई जानता है कि “टुनटुन” नाम किसके साथ जुड़ा है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि “टुनटुन” मशहूर भारतीय एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर उमा देवी खत्री का लोकप्रिय स्क्रीन नाम था। हिंदी सिनेमा में कॉमिक और कैरेक्टर रोल के लिए जानी जाने वाली उमा देवी ‘टुनटुन’ नाम से मशहूर हुईं और अपने भारी-भरकम शरीर के लिए भी जानी जाती थीं।

घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 20′ के घर से पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। बिग बॉस 20 से रिपोर्ट्स के अनुसार कंटेस्टेंट रोहेद खान (Rohed Khan) घर से बेघर हो गए हैं। शो के दौरान रोहेद कम ही नजर आए। फिर चाहे वो घर के अंदर किसी टास्क में उनका योगदान हो या फिर किचन के अन्य कामों में रोहेद को हमेशा ही इन सारी चीजों से दूर ही देखा गया।



Source link

You may also like

Leave a Comment