Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, स्पेशल पावर के चलते मिडवीक इविक्शन में हुईं बाहर

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, स्पेशल पावर के चलते मिडवीक इविक्शन में हुईं बाहर

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर रिश्तों से लेकर गेम तक में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. ‘बिग बॉस’ के घर में कब किसका गेम पलट जाए, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है.

घर में हर पल कुछ नया होता है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के लिए अपना गेम मजबूत बनाए रखना आसान नहीं होता. अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहला मिडवीक इविक्शन देखने को मिला है, जिसमें मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी को घर से बेघर होना पड़ा है.

उदिती सिंह, माही विज और यंग को मिली स्पेशल पावर

दरअसल, हालिया एपिसोड में घर में उदिती सिंह, माही विज और यंग को एक खास स्पेशल पावर दी गई थी. इस पावर के तहत उन्हें घर के किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन छीनने का मौका मिला. इस दौरान तीनों ने रीति तिवारी को निशाना बनाया. इसकी एक बड़ी वजह ये भी बताई गई कि रीति पहले ही अपनी एक लाइफलाइन गंवा चुकी थीं. ऐसे में उनके पास खुद को बचाने के मौके कम हो गए और आखिरकार उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें:- Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें

मिडवीक इविक्शन में हुईं घर से बेघर

रीति तिवारी ‘बिग बॉस’ के घर में रॉकस्टार बनने का सपना लेकर आई थीं. उन्होंने शो में अपने इस सपने को लेकर कई बार बात भी की थी. हालांकि, उनका ये सपना बिग बॉस के घर में पूरा नहीं हो सका. पहले ही मिडवीक इविक्शन में उन्हें शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. वहीं, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान भी रीति तिवारी के गेम को लेकर उनसे काफी नाराज नजर आए थे. सलमान ने उन्हें उनके खेल को लेकर समझाने की कोशिश की थी और अपनी गलतियों पर ध्यान देने की सलाह भी दी थी. हालांकि, इसके बाद भी रीति के गेम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला.

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?

वहीं, शो में रीती तिवारी का गेम दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया. ‘बिग बॉस’ के घर में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और स्पेशल पावर के चलते उन्हें मिडवीक इविक्शन में बाहर होना पड़ा. हालांकि, शो से बाहर होने के बाद अब देखना होगा कि रीती आगे अपने करियर में क्या नया करती हैं. ‘बिग बॉस 20’ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रात 9:00 बजे और टीवी पर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- PHOTOS: ब्लैक गाउन और सिर पर क्राउन, ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लुक देख थम जाएंगी नजरें

Input By : कलीम सलमानी





Source link

You may also like

Leave a Comment