Home Box Officeहनुमान अंश: 180 गुना कमाई के बाद 100 करोड़ की OTT डील! प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने खोल दिया राज – hanuman ansh 100 crore ott deal producer ragini sona reveals box office collection entering 400 crore club tmova

हनुमान अंश: 180 गुना कमाई के बाद 100 करोड़ की OTT डील! प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने खोल दिया राज – hanuman ansh 100 crore ott deal producer ragini sona reveals box office collection entering 400 crore club tmova

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल कर रही है कि हर कोई हैरान है. करीब 1.75 से 2 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से 180 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म की ऐतिहासिक कमाई ने इसे भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की कतार में ला खड़ा किया है. 

अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी खूब चर्चा है और 100 करोड़ रुपये की OTT डील की खबरों ने तो माहौल और गर्म कर दिया था. लेकिन फिल्म की एक प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इस खबर को साफ तौर पर नकार दिया है.

100 करोड़ की OTT डील? प्रोड्यूसर ने बताया पूरा सच

OTT के जमाने में किसी फिल्म की सिनेमाघरों के बाद किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगी, इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता रहती है. ‘हनुमान अंश’ के साथ भी यही हो रहा है. फिल्म को लेकर खबरें थीं कि इसे OTT के लिए 100 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है. लेकिन फिल्म की तीन प्रोड्यूसर्स में से एक रागिनी सोना ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

स्क्रीन से खास बातचीत में उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि विशाल चतुर्वेदी की अपनी एक राय है. मैं उन्हें यह फैसला लेने दूंगी, क्योंकि उन्होंने ही इसे बनाया है और उनके सभी फैसले सही साबित हुए हैं. मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगी, क्योंकि वह अभी भी कह रहे हैं कि वह थोड़ा और इंतजार करेंगे. हमें ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन 100 करोड़ रुपये का ऑफर निश्चित तौर पर नहीं है. हम बहुत जल्द अपनी OTT डील का ऐलान करेंगे, लेकिन अभी तुरंत नहीं.

‘हनुमान अंश’ को OTT पर नहीं, थिएटर में देखने की क्यों हो रही अपील?

रागिनी सोना का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ ऐसी फिल्म है, जिसका असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही लिया जा सकता है.

उन्होंने बताया- एक बात हमें समझनी होगी कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे सिर्फ थिएटर में देखना सबसे बेहतर है. एक बात यह है कि जब आप इसे बड़े पर्दे पर देखते हैं तो आपको एक अलग एहसास मिलता है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें हम अपनी जिंदगी में मौजूद तमाम डिस्ट्रैक्शन के साथ भी देख सकते हैं; OTT का मतलब है कि आप घर पर अपने आराम के जोन में बैठे हैं, घंटी बज रही होगी, कोई और अंदर आ रहा होगा, बहुत सी चीजें होती रहती हैं, इसलिए आप ध्यान नहीं लगा पाते. 

‘लेकिन यह फिल्म ऐसी है कि लोग स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाते. फिल्म खत्म होने के बाद भी लोग बस बैठे रहते हैं और स्क्रीन पर चल रहे क्रेडिट्स देखते रहते हैं. कोई हाथ जोड़कर बैठा होता है और हमने यह देखा है. जब मैं यह देखती हूं तो आज भी बहुत भावुक हो जाती हूं. लोगों ने अपनी चप्पलें तक उतार दीं और हाथ जोड़कर उसी तरह बैठे रहे. फिल्म के अंत से ठीक पहले एक सीन है, जहां वह (शोभिनव, बाबा का किरदार) हनुमान चालीसा का जाप कर रहे हैं और चारों तरफ जो रक्षा चक्र बनता है, वह ऐसा है जो दर्शकों को किसी दूसरी दुनिया में ले जाता है, वह एक ट्रांस जैसा अनुभव है.

‘OTT पर वो मजा नहीं मिलेगा जो थिएटर में है’

रागिनी सोना ने आगे कहा कि फिल्म को OTT पर आना ही होगा, लेकिन मेकर्स फिलहाल ज्यादा से ज्यादा समय तक इसे सिनेमाघरों में चलाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा- फिल्म लोगों के साथ यही कर रही है. मैं वास्तव में चाहती हूं कि लोग इस फिल्म को थिएटर में देखें, भले ही यह किसी OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही हो, और ऐसा हो भी रहा है. थिएटर में इस फिल्म को देखने से आपको जो खुशी मिलेगी, वह आपको OTT पर नहीं मिलेगी. ऐसा कहने के बाद भी, आखिरकार हमें OTT पर आना ही होगा, लेकिन फिलहाल इस समय टीम यह सोच रही है कि हम इसे सिनेमाघरों में कितने समय तक चला सकते हैं, क्योंकि इससे मदद मिलेगी.

400 करोड़ के क्लब में शामिल हनुमान अंश!

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला 48वें दिन भी जारी रहा. फिल्म ने 7,358 शोज से भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 336.20 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 284.68 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 48वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 35.75 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 371.95 करोड़ रुपये हो गया है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment