Home Box OfficeBox Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का कलेक्शन हुआ कमजोर

Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का कलेक्शन हुआ कमजोर

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है.पिछले शुक्रवार नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद कमाई के आंकड़ों में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया.लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही ‘हनुमान अंश’ अब भी अच्छी कमाई कर रही है, जबकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को भी दर्शकों का साथ मिल रहा है.हालांकि, बाकी फिल्मों की कमाई इन दोनों के मुकाबले फीकी दिखाई दे रही है.आइए जानते हैं सभी फिल्मों का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल.

Pooja Meri Jaan Trailer: Mrunal Thakur की जिंदगी में प्यार बना डर की वजह, ‘पूजा मेरी जान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘दायरा’ के कलेक्शन की रफ्तार हुई धीमी

मेघना गुलजार की ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन इसकी शुरुआत धीमी रही.रिलीज के कुछ दिनों बाद ही फिल्म की रोजाना कमाई लाखों तक सीमित हो गई.पांचवें दिन मंगलवार को ‘दायरा’ ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि छठे दिन बुधवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन  हुआ. इस तरह छह दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 5.95 करोड़ रुपये हो गया है.

The Paradise Movie Review: नानी का खतरनाक अवतार, रॉ एक्शन के बीच कैसी है कहानी?

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी ‘वाइब’

कुणाल खेमू की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘वाइब’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कमाई में फिलहाल कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है.पांचवें दिन यानी मंगलवार को ‘वाइब’ ने 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई 1 करोड़ रुपये रही.फिल्म का छह दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 10.45 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने किया बेहतरीन कलेक्शन 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का सिलसिला कायम रखा है.बुधवार को फिल्म के खाते में 1.90 करोड़ रुपये आए, हालांकि यह मंगलवार की तुलना में 11.6 प्रतिशत की गिरावट है.तीसरे हफ्ते के पहले पांच दिनों में फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया.फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 221.65 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

India’s Got Latent 2: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ पर फिर बढ़ा विवाद, Mukesh Chhabra की कथित टिप्पणी को लेकर FIR हुई दर्ज

‘रेजिडेंट ईविल’ ने किया इतना कलेक्शन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘रेजिडेंट ईविल’ के कलेक्शन का सिलसिला जारी है.18 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस सर्वाइवल हॉरर फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.इसके बाद छठे दिन बुधवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये कमाए.हालांकि, एक दिन के मुकाबले कलेक्शन में थोड़ी कमी आई है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन अभी भी करोड़ों में बना हुआ है.छह दिनों के बाद इसका कुल भारत नेट कलेक्शन 13.70 करोड़ रुपये हो गया है.

‘हनुमान अंश’ ने किया शानदार कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार डेढ़ महीने बाद भी थमती नजर नहीं आ रही है.7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म अब 48वें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है और मौजूदा फिल्मों के बीच लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है.मंगलवार को 47वें दिन फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि गुरुवार को 48वें दिन इसका कलेक्शन 4 करोड़ रुपये रही.इसके साथ ही फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 284.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर ‘हनुमान अंश’ 372.20 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

‘Udta Teer’ में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे पर Ayushmann Khurrana ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं वही करता हूं जो स्क्रिप्ट की मांग होती है’

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा? (How is ‘Hanuman Ansh’ performing at the box office?)

A: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और लगातार अच्छी कलेक्शन कर रही है.

Q2. ‘वाइब’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा? (How is ‘Vibe’ performing at the box office?)

A: ‘वाइब’ की कमाई उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं पकड़ पाई और इसका कलेक्शन कमजोर रहा.

Q3. ‘दायरा’ की बॉक्स ऑफिस स्थिति कैसी है? (How is ‘Daayra’ performing at the box office?)

A: ‘दायरा’ भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और इसका कलेक्शन अपेक्षाकृत कम रहा है.

Q4. बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों में किसका कलेक्शन चर्चा में है? (Which film is making headlines for its box office performance?)

A: ‘हनुमान अंश’ की लगातार कमाई चर्चा में है, जबकि ‘वाइब’ और ‘दायरा’ की धीमी कमाई पर नजर बनी हुई है.

Q5. ‘हनुमान अंश’, ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के कलेक्शन में क्या अंतर है? (How do the box office performances of ‘Hanuman Ansh’, ‘Vibe’ and ‘Daayra’ compare?)

A: ‘हनुमान अंश’ जहां बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है, वहीं ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के कलेक्शन की रफ्तार धीमी नजर आ रही है.

Tags : box office collection | film daayra | Daayra Trailer | VIBE | Hanuman Ansh | Hanuman Ansh cast | Hanuman Ansh Collection 



Source link

You may also like

Leave a Comment