Bigg Boss 20: लव गिल होगी शो से आउट! उदिति की स्पेशल पावर से अर्शिफा खान को मिली इम्यूनिटी


Bigg Boss 20:  रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. रियलिटी शो में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है और घर में सिर्फ उदिति सिंह (Uditi Singh) को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं. वहीं, कैप्टेंसी टास्क भी हो गया है और उदिति ही घर की नई कप्तान बनी है. वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति को शो में एक स्पेशल पावर मिली है, जिसका इस्तेमाल करके वो  अपनी दोस्त अर्शिफा खान को इम्यूनिटी दिला सकती हैं. तो वहीं,  लव गिल पर एविक्शन का खतरा मंडरा सकता है. चलिए जानते हैं, शो में आगे क्या-क्या हंगामा मचने वाला है. 

लव गिल की वजह से कैप्टन बनी उदिति

तो हुआ यूं कि लेटेस्ट एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ. जिसके पहले राउंड में उदिति दावेदार बनी. वहीं, दूसरे दिन टास्क में एक सर्कल बनाया हुआ होता है, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट को जाना होता है और उस कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है, जिसे वो कैप्टन नहीं बनाना चाहते. पहले राउंड में काजी जाते हैं और कनिका को बाहर कर देते हैं. इसके बाद कनिका सर्कल में जाती हैं और काजी को बाहर कर देती हैं. इसके बाद लव गिल (Love Gill) जाती हैं, जिस पर बवाल होता है. सब लव को समझाते हैं कि वो टास्क में हिस्सा नहीं ले सकतीं. वो पहले ले चुकी हैं, लेकिन वो नहीं मानतीं. इसके बाद टास्क रद्द हो जाता है और उदिति कैप्टन बन जाती हैं.

उदिति को मिली स्पेशल पावर

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में घर के अंदर एक नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस कैप्टन उदिति सिंह को स्पेशल पावर देते हैं, जिसके तहत उन्हें घर के अपने सबसे पसंदीदा और सबसे नापसंद कंटेस्टेंट का नाम बताना होता है. उदिति अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट के तौर पर अरिश्फा खान (Arishfa Khan) का नाम लेती हैं, जबकि सबसे कम पसंदीदा के रूप में लव गिल को चुनती हैं. इसके बाद दोनों के बीच इम्यूनिटी टास्क कराया जाता है, जिसमें घरवाले भी अपनी पसंद के कंटेस्टेंट का साथ देते नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने एक झटके में लव गिल को किया एक्सपोज, स्काउट ओपी ने भी निकाली अपनी भड़ास

एलिमिनेशन टास्क में जितेंगी अरिश्फा!

इस बीच अब बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिसके मुताबिक, अरिश्फा और लव के बीच तीन राउंड का  इम्यूनिटी टास्क होता है. जिसमें घरवालों को जिस टीम में जाना था, उसे चुनना था. ऐसे में कनिका और गुल्लू लव की टीम में गए और बाकी सबने अरिश्फा का साथ दिया. उदिति टास्क की संचालक थी और टास्क में कंटेस्टेंट को नोट में A और L लिगाना था और दूसरी टीम को बोर्ड से ये हटाना था. वहीं, टास्क में अंत में अरिश्फा जीत जाती है और इस हफ्ते सेफ हो जाती है.

क्या घर से बाहर होंगी लव?

इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबरें भी तेज हो गई है कि क्या अरिश्फा से गेम हारने के बाद लव का मीड विक एविक्शन हो जाएगा. हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है. वहीं, अब देखना होगा कि लव नॉमिनेटेड रहती है और घर से बाहर होती है. वहीं, इस बार का विकेंड का वार भी तगड़ा होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के घर में बड़ा ट्विस्ट! लव गिल ने तोड़ा रूल, तो बिना टास्क जीते ही ये कंटेस्टेंट बनी कप्तान



Source link

Related posts

लव गिल की जिद ने बिगाड़ा कैप्टेंसी टास्क, बिग बॉस में जमकर मचा बवाल

Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा – Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi Vij exposes Yung DSA’s poverty

Bigg Boss 20: कनिका मान की हरकतों पर सलमान खान ने लगाई फटकार, लव गिल को भी समझाया अच्छे से गेम का सबक