Home Morning News (खास खबरें)Uttar Pradesh Jaipur agra Dausa Highway Accident return from Khatu Shyam temple car accident 4 friends death update video

Uttar Pradesh Jaipur agra Dausa Highway Accident return from Khatu Shyam temple car accident 4 friends death update video

by BollywoodNewsAndMovie


आगरा/ जयपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। 2 दोस्त घायल हैं। सभी खाटू-श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (UP 83AU6399) टायर फटने से बेकाबू हो गई। सड़क किनारे 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स से 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आगरा के अतुल वार्ष्णेय (35), मुकुल जायसवाल (21), रूपेश जाटव (25) और शिवा सिंह (20) शामिल हैं।

वहीं, राहुल शर्मा (36) और अर्पित बंसल (20) घायल हैं। उनका जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसा रायसर में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) के पास हुआ।

अब देखिए हादसे की PHOTOS…

पुलिस के अनुसार, सभी युवक कार में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला था।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक कार में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला था।

पुलिस के अनुसार कार चकनाचूर हो गई है। अंदर से घायलों को निकालने में काफी परेशानी हुई।

पुलिस के अनुसार कार चकनाचूर हो गई है। अंदर से घायलों को निकालने में काफी परेशानी हुई।

कार सवार सभी युवक फोटोग्राफर थे।

कार सवार सभी युवक फोटोग्राफर थे।

करीब एक घंटे तक जाम जैसे हालात

  • पुलिस के मुताबिक, आगरा के रामबाग के रहने वाले अतुल, नुनिहाई के राहुल, बलकेश्वर के अर्पित और कालिंदी विहार के मुकुल, रूपेश व शिवा खाटू श्याम आए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
  • हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। एक घंटे तक ट्रैफिक स्लो रहा। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया। क्रेन की मदद से कार हटवाई।

एकादशी पर दोस्त और स्टाफ के साथ लाइव करने गए थे खाटू श्याम

अतुल के छोटे भाई रोहित वार्ष्णेय ने बताया- सुबह 7 बजे पुलिस से हादसे के बारे में सूचना मिली। अतुल भैया 21 अक्टूबर को आगरा से दोस्तों और स्टाफ के साथ खाटू श्याम गए थे। वहां पर उन्हें 22 अक्टूबर यानी एकादशी पर भजन-कीर्तन को यूट्यूब पर लाइव करना था। लाइव कवरेज के बाद वहां से निकले थे। कार अतुल के नाम पर ही थी। कार उनका दोस्त राहुल शर्मा चला रहा था।

अतुल की 2016 में सिम्मी वार्ष्णेय से शादी हुई थी। दोनों के 3 बेटियां हैं। रूद्रांशी (9), ख्याति (5) और तृषा (3 महीने)। अतुल के पिता वीरेंद्र घर के नीचे परचून की दुकान चलाते हैं। जबकि परिवार पहली मंजिल पर रहता है। अतुल शादियों में फोटोग्राफी के साथ यूट्यूब लाइव भी चलाते थे।

WH स्टूडियो के नाम से चलाते थे

अतुल के भाई रोहित ने बताया- भैया WH स्टूडियो के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे। चैनल पर 164k सब्सक्राइबर हैं। वहीं चैनल पर 786 वीडियो अपलोड किए गए हैं।

ओवरस्पीडिंग के कारण राजस्थान में बढ़ रहे एक्सीडेंट

ट्रांसपोर्ट और पुलिस डिपार्टमेंट के अलग-अलग डेटा के अनुसार, राजस्थान देशभर में सड़क हादसों में छठे स्थान पर बना हुआ है। राज्य में 2025 में हुए कुल 23,820 हादसों में से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं। इनमें करीब 7,600 लोगों की जान गई।

2025 में हादसे कम हुए, लेकिन मौतें ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में 2024 के मुकाबले 2025 में 1,018 दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 63 फीसदी हादसे ओवर-स्पीडिंग के कारण हो रहे हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़िए…

आगरा के 3 दोस्तों की सहारनपुर में मौत:मसूरी जा रहे थे, थार डिवाइडर में टकराई; एक BSF अफसर का इकलौता बेटा था

आगरा से दशहरे की छुट्टी पर मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की थार 18 अक्टूबर रविवार 4 बजे तड़के सहारनपुर में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। 2 घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। पढ़िए पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment