Home Morning News (खास खबरें)Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, राजद करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, राजद करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

by BollywoodNewsAndMovie


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज के कार्यक्रम

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

​जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आज विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई के दौरान राज्यभर से आने वाले आम लोगों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे मंत्रियों द्वारा सुने जाएंगे। समस्याओं का तुरंत निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जदयू का यह प्रयास शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

राजद करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

​राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान राजद के प्रमुख नेता एवं प्रवक्ता राज्य के समसामयिक राजनीतिक, जनकल्याणकारी मुद्दों तथा सरकार की नीतियों पर पार्टी का रुख स्पष्ट करेंगे। इसके अलावा, आगामी रणनीतियों और जन-सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर मीडिया को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment