Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बैंकों की विभिन्न शाखाओं में शनिवार को छुट्टी को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर बैंक कर्मियों व आम लोगों में असमंजस की स्थिति है। इस संबंध में बिहार ग्रामीण बैंक ऑफ ऑफिसर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष रविकांत कुमार ने आम लोगों व बैंक कर्मियों से इस फेक वायरल समाचार से दूर रहने की अपील की है। कहा कि इस तरह का कोई आदेश या गजट अब तक जारी नहीं किया गया है। सभी बैंकों में पहले की तरह ही समय पर कामकाज होंगे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)