बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा।
Thursday Box Office Report: मूवी लवर्स को हमेशा ही नई फिल्मों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में बीते दिनों कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही हैं। ये फिल्में कमाई को लेकर आपस में टकरा रही हैं। इनके बीच एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप नजर आ रही हैं। वहीं, कई लो बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहीं और जमकर कमाई कर रहीं। पिछले हफ्ते अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ रिलीज हो गई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
लाखों में सिमटी ‘हैवान’
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों न लंबे अरसे के बाद अक्षय और सैफ इस फिल्म में साथ नजर आए। ये मूवी 11 सितंबर, 2026 को रिलीज हो गई है। ‘हैवान’ को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। ‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। मूवी में इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। ‘हैवान’ ने ओपनिंग डे से ही कलेक्शन के मामले में दर्शकों को उतना खुश नहीं किया जितना इससे उम्मीद की गई थी। वहीं, इसके बाद से ये लाखों कमाने के लिए भी तरस रही हैं। पहले दिन ‘हैवान’ ने 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 2.50 करोड़, तीसरे दिन 1.85 करोड़, चौथे दिन 0.70 लाख, पांचवे दिन 0.70 लाख कमाए, छठे दिन 0.55 लाख रुपये कमाए हैं। Sacnilk के अनुसार, गुरुवार को ‘हैवान’ ने 0.55 लाख रुपये का बिजनेस किया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 14.36 करोड़ हो गया है।
‘हनुमान अंश’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये और पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये। ऐसे में अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। Sacnilk के अनुसार, गरुवार यानी 42वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 243.38 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ रुपये हो गया है।
करोड़ों छाप रही ‘मिर्जापुर’
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इस मूवी ने अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, गुरुवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 203.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 286.64 करोड़ हो गया है।
‘इरुमुडी’ हुई सुस्त
रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे हफ्ते इसने 24.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, आज इसने चौथा हफ्ता भी पूरा कर लिया है। चौथे हफ्ते ‘इरुमुडी’ ने 11.65 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 28वें दिन 0.95 लाख रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 186.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 237.55 करोड़ रुपये हो गया है।
