सिनेमाघरों में इन दिनों राम नाम की गूंज ही सुनाई दे रही है. दरअसल थिएटर में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का डंका बज रहा है और ये फिल्म हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं सूर्या की ‘सीन’ भी डटी हुई है. वहीं ‘जेलर 2’ की कमाई अब लाखों में सिमट गई है. चलिए यहां गुरुवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘रामायण’ ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’वीकडेज में भी खूब कमा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 70.65 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे गुरुवार यानी 8वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 53.50 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 564.60 करोड़ रुपये हो गई है.
‘सीन’ ने गुरुवार को कितना कमाया?
सूर्या की ‘सीन’ ने बुधवार को 8.05 करोड़ की कमाई की थी. वहीं गुरुवार को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 6.10 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 111.55 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मूकुथी अम्मान 2’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’की कमाई में अब हर दिन काफी गिरावट आ रही है. रिलीज के 6ठे दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ कमाए थे लेकिन 7वें दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 17.93 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जेलर 2’ ने चौथे गुरुवार कितनी कमाई की?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब लगभग एक महीने पूरा हो रहा है. वहीं ये ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. इस बीच अब इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है और इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 29वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ अब इस फिल्म की भारत में 29 दिनों की नेट कमाई 473.40 करोड़ रुपये हो गई है.
