Home Box OfficeBox Office: ‘दृश्यम 3’ को ‘उड़ता तीर’ ने गुरुवार को पछाड़ा, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ साल की दूसरी धाकड़ फिल्म – jailer 2 box office collection day 15 drishyam 3 and udta teer latest thursdat business

Box Office: ‘दृश्यम 3’ को ‘उड़ता तीर’ ने गुरुवार को पछाड़ा, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ साल की दूसरी धाकड़ फिल्म – jailer 2 box office collection day 15 drishyam 3 and udta teer latest thursdat business

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 15 दिनों में ही रेकॉर्ड के नाम पर खूब झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और ये देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं ‘दृश्यम 3’ ने भी साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। हालांकि, गुरुवार को आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ आगे निकल गई।

Jailer 2 Box Office Collection Day 15 drishyam 3 and Udta Teer
दृश्यम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28वां दिन और जेलर 2, उड़ता तीर की कमाई
सिनेमा जगत के थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए करीब 15 दिन गुजर चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रजनीकांत की ये फिल्म कमाई के मामले में इस साल की दूसरी सबसे धांसू फिल्म बन चुकी है। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भी बाकी फिल्मों को पछाड़ते हुए इस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। रही बात सात दिनों पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ की तो ये फिल्म शानदार रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

‘जेलर 2’ फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां ‘जेलर’ का एंड हुआ था। फिल्म में रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में हैं जो खून-खराबे भरी अपनी पिछली जिंदगी से अलग शांति में जीना चाहते हैं। पत्नी विजया (राम्या कृष्णन), बहू श्वेता (मिर्ना) और पोते रित्विक के साथ वो एक गुमनाम और आम जीवन जी रहा होता है लेकिन अतीत के हिसाब-किताब और बदले की आग उसे तब दोबारा उसी मार-धाड़, हिंसा और अपराध की दुनिया में खींच लाते हैं।

‘जेलर 2’ ने कितनी कमाई की

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने 15वें दिन गुरुवार को ₹5.90Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹429.55Cr की कमाई की है। मजेदार ये है कि फिल्म विदेशों में भी धाकड़ कमाई कर रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने विदेशों में करीब ₹2.00 Cr की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक करीब ₹766.65 Cr की कमाई कर चुकी है।

‘दृश्यम 3’ की 28वें दिन की कमाई कितनी

वहीं करीब 28 दिनों से सिनेमाघरों में राज कर रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में खूब धुआं उड़ाया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म में इसमें अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी हैं। इस फिल्म की कहानी भी वहीं से आगे बढ़ती है जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। समीर (सैम) जो अब इस दुनिया में नहीं है, उके माता-पिता मीरा देशमुख (तब्बू) और महेश देशमुख (रजत कपूर) अभी भी न्याय और अपने बेटे की मौत का बदला चाहते हैं। इसी के साथ अजय देवगन यानी विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से नए तिकड़म और नई गुत्थियां जोड़ रहा। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है।

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 28वें दिन करीब 90 लाख रुपये की कमाई की है और इसी के साथ देसी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ₹373.00Cr कमाई कर चुकी है। वहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है जो करीब ₹132.05 Cr रही। इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड अब तक ₹578.77 Cr की कमाई कर डाली है।

‘उड़ता तीर’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन

इसी के साथ पाकिस्तानी जासूस की कहानी बताती आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने भी ट्रेलर से खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म ने सातवें दिन ₹2.25Cr करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, गुरुवार को ये कलेक्शन ‘दृश्यम 3’ से अधिक रही है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर ₹30.90Cr की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹45.86 Cr के करीब कमाई कर चुकी है। हालांकि, फिल्म अभी अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाई है जो करीब 65 करोड़ के आसापस बताई जा रही है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें