Box Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ के आगे 6 फिल्में ढेर, Toxic की अंतिम सांसें! ‘मिर्जापुर’ का जोश बाकी – hanuman ansh box office day 32 mirzapur the movie box office day 6 vs toxic collection day 15


विशाल चतुर्वेदी की मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की भी हेकड़ी निकाल रही है, जो किसी ने सोचा भी न होगा। ‘टॉक्सिक’ के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का हाल भी इस फिल्म के सामने खस्ता होता दिख रहा है। जानिए बुधवार की इन सारी फिल्मों की कमाई।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस
‘हनुमान अंश’ अब कोई छोटी फिल्म नहीं रही, क्योंकि इसने पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है और इसके रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। आइए जानते हैं कि पांचवें बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही, ये भी जानते हैं कि नई रिलीज फिल्में ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘टॉक्सिक’ इसके सामने कहां तक पहुंची हैं।

नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 40 लाख रुपये और जुड़े। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 34वें दिन यह फिल्म 7,810 शो में चली। फिल्म ने 34वें दिन ₹10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹180.95 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन ₹153.13 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने 6 फिल्मों को चटाई धूल

लगभग 1.75–2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे पहले ‘ओह माय डॉग’ और ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से मुकाबला करना पड़ा, और बाद में ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से भी टक्कर लेनी पड़ी। कम बजट में बनी होने के बावजूद, अब यह फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ के साथ मुकाबला कर रही है। देखा जाए तो, रिलीज के समय से लेकर फिल्म अब तक 6 फिल्मों को धूल चटा चुकी है, जबकि इनमें 3 बड़ी फिल्में हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से भी ‘हनुमान अंश’ पंगा लेने को तैयार

एक वेब सीरीज पर आधारित होने के बावजूद, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से ही अच्छे रिव्यू मिले हैं। इस अच्छे रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखा है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर’ वेब शो की फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला वीकेंड जबरदस्त रहा। अब यह फिल्म अपने पहले हफ़्ते के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की छठे दिन कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन फिल्म 10,705 शो में चली। छठे दिन इसने ₹12.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹164.43 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹137.65 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों से फिल्म ने कुल ₹29.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल कमाई ₹193.43 करोड़ हो गई है।

‘टॉक्सिक’ की कमाई में 15वें दिन बड़ी गिरावट

गीतू मोहनदास की फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 15वें दिन भी गिरावट देखी गई। यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया स्टारर इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कमाई दूसरे हफ़्ते में कम रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। Sacnilk के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने भारत में अपने 15वें दिन 60 लाख रुपये कमाए।

‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

यह कमाई 1,322 शो से हुई और फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14.7% रही। 15वें दिन की कमाई में 14वें दिन हुई 0.75 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 20.0% की गिरावट आई है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 247.85 करोड़ रुपये हो गया है। इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 295.82 करोड़ रुपये है। फिल्म ने 15वें दिन भी अपनी विदेशी कमाई में बढ़ोतरी जारी रखी। ‘टॉक्सिक’ ने बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट से 10 लाख रुपये कमाए। इस बढ़ोतरी के साथ, फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 43.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 339.32 करोड़ रुपये हो गया है।

‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यश और गीतू मोहनदास इसके लेखक हैं। फिल्म को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि यह सिर्फ अडल्स्ट के लिए है। इस फिल्म की अवधि लगभग 194 मिनट है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ पर मंगलवार को बरसी कृपा, मुनाफा 7056% पार, Mirzapur को इत्‍तु सा झटका, Toxic तो पिस गई – hanuman ansh collection day 33 vs mirzapur movie collection day 5 worldwide toxic box office collection worldwide till now

34वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान

Box Office: मिर्जापुर द मूवी पंकज त्रिपाठी की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल, कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News