1
Bulandsehar News: क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के निकट से गुजर रहे नाले में युवक गिर गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड से पंचवटी रजवाहे तक गंदे नाले की पटरी जाती है। पटरी पर काफी हिस्से की दीवार टूटी पड़ी है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार शाम को एक युवक पटरी मार्ग से नाले की टूटी दीवार के पास से निकल रहा था। इसी दौरान अचानक वह नाले में गिर गया। युवक को गिरता हुआ देखकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
उन्होंने किसी तरह युवक को नाले से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। नाले में युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
