Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी से लड़ाई में की हदें पार, लोग कर रहे थू-थू, ये तो प्रियंका जग्गा से भी खराब – bigg boss 20 episode 19 written update in hindi 24 sept 2026 rhiti tiwari cheap disgusting comments on qazi touqeer

Bigg Boss 20: रीति तिवारी ने काजी से लड़ाई में की हदें पार, लोग कर रहे थू-थू, ये तो प्रियंका जग्गा से भी खराब – bigg boss 20 episode 19 written update in hindi 24 sept 2026 rhiti tiwari cheap disgusting comments on qazi touqeer

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में कैप्टंसी टास्क के दौरान दो टीमों के बीच रैप बैटल हुआ और रीति तिवारी ने अपना दयारा तोड़ दिया। रीति ने काजी और उदिति से वो सब कह दिया जो नहीं कहना चाहिए था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर रीति की जमकर थू-थू हो रही है।

bigg boss 20 episode 19 written update in hindi 24 sept
बिग बॉस 20 में 24 सितंबर को क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में कैप्टंसी टास्क की शुरुआत हो चुकी है और सारे खिलाड़ी दो हिस्सों में बंट चुके हैं। इस गेम में दोनों ग्रुप के सदस्यों में से एक-एक को आकर रैप करना है और इसी रैप बैटल में बहस हो गई है। रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच बहस हो जाती है, जिसमें ग्रुप के बाकी लोग भी भिड़ जाते हैं। इसी बीच रीति उदिति के लिए चीप कॉमेंट करने लगती हैं जिसके बाद काजी सामने आ जाते हैं।

‘बिग बॉस 20‘ के घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर बड़ा ट्विस्ट सामने आया। इस रैप बैटल में यंग और काजी की दो टीम बनीं लेकिन ये एक फन एक्टिविटी होते-होते बवाल वाली एक्टिविटी बन गई। हालांकि, जमकर हुए लड़ाई-झगड़े के बाद टीम यंग की जीत होती है।

रीति ने काजी पर किए भद्दे कॉमेंट्स

इस रैप में यंग की टीम की तरफ से आईं रीति तिवारी ने काजी और उदिति पर काफी भद्दे कॉमेंट किए। रीति के रैप के बाद घर का माहौल काफी गर्म हो गया और इसके बाद काजी भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाए। इस टास्क के दौरान रीति ने रैप बैटल के दौरान लाइन क्रॉस कर दी जिसके बाद काजी को काफी गुस्सा आया। उदिति रोते हुए बोल रही थीं- मेरे पैरेंट्स देखंगे। रीति ने भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए काफी अपमानजनक बातें काजी के लिए बोली, जो काफी शर्मनाक थीं।

रीति ने कहा-तुम्हारे बाप की नौकर नहीं हूं

इस लड़ाई के बाद काजी ने कैमरे के समाने बोलते हुए मनोज तिवारीके लिए मेसेज दिया और कहा- मनोज तिवारी जी, मैंने हमेशा आपकी इज्जत की है, आपको बेटी सा* बोलकर गई, उन्होंने कहा- ये कहती हैं तुम्हारे बाप की नौकर नहीं हूं।

रीति बोलीं- मैं वैसी इंसान नहीं हूं जो गाली गलौज करे

उदिति कहती हैं, ‘किसी को तो रोकना चाहिए। ये लोग कहां से आए हैं नहीं पता लेकिन हमलोग खानदानी लोग हैं।’ रीति कहती हैं- फाइनली उदिति ने आज कुछ बोला, आज पूरा घर ही हिल गया। अमन रीति से उनके पापा मनोज तिवारी की तारीफ करते हैं। रीति कहती हैं- वो लोग चढ़ रहे थे मेरे पर, वो सही है? मुझे घिन आती है उससे, मैं वैसी इंसान नहीं हूं जो गाली गलौज करे और मेरी फैमिली मेरे पर गर्व करती है।

‘मुझे इस तरह से आकर कहना प्रोपेगैंडा है’

रीति गुल्लू से कहती हैं- तुझे नहीं लगता है कि मुझे इस तरह से आकर कहना प्रोपेगैंडा है। उधर माही कहती हैं, ‘उसकी प्रॉब्लम ये है कि काजी को अटेंशन मिलता है।’

‘वो कहता है कैमरा में कि मनोज तिवारी देखिए अपनी बेटी को’

रीति काजी के लिए माही से कहती हैं, ‘वो जो ये चीजें कह रहा और मेरे ऊपर चढ़के आ रहा, मेरा पापा सोचेगा कि ये और बोले। उस रेज के साथ अगर वो आएगा तो मैं क्यों दबूंगी। उसने जो किया मुझे अभी तक गुस्सा आ रहा है।’ रीति काजी के लिए फिर कहती हैं- वो कहता है कैमरा में कि मनोज तिवारी देखिए अपनी बेटी को, वो देख रहे होंगे और उन्हें मेरे पर बहुत प्राउड है।

रीति से बोले काडजी- मैं भी बाप पर पहुंचता लेकिन ये डिफरेंस है मेरे और इसमें

अब बिग बॉस ने अनाउंस किया कि घरवाले जिन्हें कैप्टन नहीं बनाना चाहते हैं, उनके ऊपर रिजेक्ट का मार्क लागएंगे और इसकी वजह भी बताएंगे। काजी कहते हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा क्या इसपर आया जो इतना अग्रेशन दिखा रही है। मैं भी बाप पर पहुंचता लेकिन ये डिफरेंस है मेरे और इसमें।’ इसपर रीति ने कहा- बाप का नाम लेकर दिखाइए। काजी कहते हैं- मैं नहीं लेता आप लेती हैं। रीति कहती हैं- मुझे आपके बाप का नाम नहीं मालूम। काजी कहते हैं, ‘मैं नहीं लूंगा, यहां कोई भी इंसान हो, मेरे बाप को गाली देगी न मैं कहूंगा कोई बात नहीं, मैं किसी के मां-बाप को नहीं बोल रहा हूं। ये राशन का टास्क हो रहा है न और ये मोहतरमा आई सामने..आई थी कि 9 नंबर मेरा नहीं होना चाहिए, क्यों? इस वीक में दिखी न काजी के साथ मैंने किया, इसका मतलब इसने बाप वाला स्क्रिप्ट जान बूझकर किया, दिखने के लिए। ये मेरा ओपनियिन है। मैं आपको ऊपर नहीं आ रहा, हक है सबको बात करने का और मैं तमीज और तहजीब से बात करता हूं। रहा सवाल आपके फादर की तो उनकी मैं अब भी इज्जत करता हूं। उनके बारे में गलत नहीं कहा मैंने।’ अब रीति की इन बातों को सुनकर लोग जमकर थू-थू कर रहे हैं।

रीति ने कहा- आपकी औकात दिख गई है काजी जी

रीति और उदिति फिर भिड़ती हैं। वहीं रीति काजी को कहती हैं- आपके पास सिंगिंग के अलावा कोई टैलेंट नहीं। इसके बादरीति काजी के लिए कहती दिख रही हैं, ‘तुमसे बड़ा झूठा, ढोंगी, फरेबी, बकवास, वाहियात, बदतमीज इंसान मैंने नहीं देखा। आपकी औकात दिख गई है काजी जी। रीति ने काजी के लिए कहा, ’20 बार उनका मेरे ऊपर जोर से आने के बाद मैंने कहा- किस हक से आप चढ़ के आ रहे थे। रही बात मेरे बाप की- अगर मेरे बार आपको ये सब करते देख लेते तो आपको पता नहीं है कि क्या होता।’

लोग बोले- रीति तिवारी के विचार और पर्सनैलिटी प्रियंका जग्गा से भी खराब

अब इस एपसोड के बात लोगों का गुस्सा दिखने लगा है। लोग काजी को रॉक और रीति को फ्लॉप कह रहे हैं। कई लोगों ने कहा है- रीति तिवारी के विचार और पर्सनैलिटी प्रियंका जग्गा से भी खराब है। वहीं काफी लोगों ने कहा है- काजी, आप विनर हैं।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें