Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय का जशपुर दौरा…

CG Morning News : CM साय का जशपुर दौरा…

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे. यहां मुख्यमंत्री सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद सोहरई करम महोत्सव में शामिल होंगे. ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे.

आज मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 

रायपुर. राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउट के कन्वेंशन हॉल में आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समारोह का शुभारंभ करेंगे. समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम में साहित्यकारों की 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया जाएगा. वहीं पांच साहित्याकारों का सम्मान होगा.

रायपुर में होगा राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव

रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शनिवार को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल होंगे. वह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के नए कार्यालय का उद्घाटन होगा.

स्कूलों में आज से ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

रायपुर. प्रदेशभर के स्कूलों में आज से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन होगा. इसके तहत छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विविध प्रतियोगिताएं संचालित होंगी. विद्यार्थी निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment