Delhi Ncr News:तीसरे दिन भी सुबह से बारिश, यमुनापार में धीमी रही रफ्तार – Rain Continued From The Morning For The Third Consecutive Day


– कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में बारिश का सिलसिला रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश करीब दोपहर 12 बजे तक होती रही। बारिश के कारण भजनपुरा, करावल नगर, सोनिया विहार, घोंडा, यमुना विहार, मौजपुर, दुर्गापुरी और ज्योतिनगर समेत कई इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, आनंद विहार, खिचड़ीपुर और मधु विहार में बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे बारिश थमने के बाद कई इलाकों में यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। बारिश से मौसम सुहाना रहा।



Source link

Related posts

Kaushambi News:दिवाली के एक दिन पहले दमका बाजार, सुबह से शाम दुकानों पर जमे रहे खरीदार – Markets Buzzed With Activity A Day Before Diwali; Shoppers Remained At The Stores From Morning Till Evening

Rampur News:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर निकली प्रभातफेरी, हुआ स्वागत – Morning Procession Taken Out To Mark The Birth Anniversary (prakash Parv) Of Guru Nanak Dev; Received A Warm Welcome

Rishikesh News:सुबह से पैक होकर गई रोडवेज बसें, शाम को पसरा रहा सन्नाटा – Roadways Buses Were Packed Since Morning