Home Box OfficeDrishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी ‘दृश्यम 3’ का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी ‘दृश्यम 3’ का कोहराम जारी, 1 बजे तक 316 करोड़ के हो गई पार

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर खूब कमाई की थी.हालांकि इसके कलेक्शन में दूसरे मंडे को उम्मीद से ज्यादा मंदी देखी गई. लेकिन रिलीज के 13वें दिन इसे ‘ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे’ ऑफर का फायदा हो सकता है और इसके कलेक्शन में तेजी भी देखी जा सकती है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ये फिल्म रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.

‘दृश्यम 3’ ने 11 दिनो में कितनी की कमाई?

  • ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी.
  • इसके बाद इसने 8वें दिन 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • फिर रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई और इसने 26.50 करोड़ कमाए.
  • वहीं दूसरे संडे यानी 10वें दिन भी इसने अच्छा कलेक्शन करते हुए 22.50 करोड़ जुटाए.
  • लेकिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे मंडे यानी 11वें दिन इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई और ये 6.25 करोड़ ही कमा पाई.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई 315.25 करोड़ रुपये हुई.

‘दृश्यम 3’ के 12वें दिन का कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 13 Live Updates) 

  • ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन दोपहर 1 बजे तक 1.14 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 12 दिनों की नेट कमाई फिलहाल 316.39 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे- 12 1.14 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक)  –
कुल कलेक्शन  16.39 करोड़  

नोट: ‘दृश्यम 3’ की 12वें दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चलेंगे. 

‘दृश्यम 3’ ने 11 दिनों में दुनियाभर में कितना कर डाली कमाई? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को विदेशों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बता दें कि ये ओवरसीज में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिल्म की 11वें दिन की ओवरसीज कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक विदेशों में, फ़िल्म ने 11वें दिन 2.50 करोड़ का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल ओवरसीज की कमाई अब तक 111.50 करोड़ हो गई है. वहीं इसने दुनिया भर में 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.

 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment