Home Viralखुली जीप, दोनों हाथ से तलवारबाजी… वायरल हो रहा महिलाओं के करतब का ये वीडियो! – rajkot navratri talwar raas rajput women sword fighting viral video tstsd

खुली जीप, दोनों हाथ से तलवारबाजी… वायरल हो रहा महिलाओं के करतब का ये वीडियो! – rajkot navratri talwar raas rajput women sword fighting viral video tstsd

by BollywoodNewsAndMovie


नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा होती है. कई जगह इस अवसर पर शस्त्र पूजा और शक्ति प्रदर्शन की भी परंपरा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनों महिलाओं के शक्तिपूजन और शौर्य प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

गुजरात के राजकोट में नवरात्रि पर आयोजित होने वाले ऐसे ही पारंपरिक ‘तलवार रास’ का आयोजन किया गया है. इस मौके पर पारंपरिक वेश-भूषा में राजपूत महिलाएं तलवार के साथ तरह- तरह के करतब करती दिखाई दी.    

साड़ी पहनकर महिलाएं खुली जीप और बाइक पर तलवारबाजी करती दिखाई दीं. पहले खुली जीप और जिप्सियों पर एक हाथ से गाड़ी चलाती और दूसरे हाथ से तलवार चलाती महिलाओं का ग्रुप दिखा. हर एक गाड़ी को एक ही महिला चला भी रही थी और तलवारबाजी का प्रदर्शन भी कर रही थी. 

उसके बाद स्कूटियों पर सवार महिलाओं का एक ग्रुप आया. इसमें हर एक स्कूटी की सीट पर पीछे एक महिला खड़ी होकर एक हाथ से तलवार चलती दिखी. वहीं दूसरी महिला स्कूटी चला रही थी. 

इसी तरह तीसरा ग्रुप आया. इसमें भी कई सारी स्कूटी थी. हर एक स्कूटी पर दो महिलाएं थीं. एक स्कूटी चला रही थी और दूसरी महिला सीट पर खड़ी होकर दोनों हाथ में तलवार लेकर करतब दिखाती नजर आई.  

नवरात्रि के दौरान यह कार्यक्रम राजकोट के राजवी पैलेस में हुआ. यहां राजपूत महिलाओं ने पारंपरिक ‘तलवार रास’ का प्रदर्शन किया और बाइक व जीप चलाते हुए तलवारबाजी के कौशल दिखाए.

सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. हर साल नवरात्रि के दौरान गुजरात और राजस्थान से ऐसे वीडियो सामने आते हैं. देशभर में कई जगह राजपूत समुदाय की तरफ से इस तरह के तलवार रास का आयोजन होता है.  

नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा होती है और इसे शक्ति की उपासना से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि राजपूत समाज में नवरात्रि में पारंपरिक शस्त्र पूजन और तलवार रास जैसे शौर्य प्रदर्शन से जुड़े पारंपरिक रिवाजों के तहत ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment