Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त हनुमान अंश के अलावा जेलर 2, प्रहार और नई नवेली जैसी फिल्में चल रही है. कोई शेर की तरह दहाड़ रही है तो कोई रेंग रही है. चलिए यामी गौतम, राजकुमार राव और रजनीकांत की फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
जहां एक तरफ रणबीर कपूर की रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की जेलर 2 से यामी गौतम की नई नवेली तक बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. वहीं राजकुमार राव की प्रहार भी इन बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. चलिए तीनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
सबसे पहले बात करते हैं रजनीकांत की जेलर 2 की. ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ने छठे दिन 46.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके तमाम भाषाओं में 15529 शोज चल रहे हैं.
जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जेलर 2 ने ये कमाई तमिल, तेलुगू से लेकर हिंदी समेत कई भाषाओं में की. सबसे ज्यादा कमाई 32.10 करोड़ रुपये छठे दिन तमिल भाषा में हुई. इसके बाद तेलुगू में 8.85 करोड़, हिंदी में 5.25 करोड़ और कन्नड़ में 60 लाख का कलेक्शन किया.
जेलर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस तरह जेलर 2 ने अब तक भारत में कुल 338.45 का कारोबार कर लिया है जबकि ये 289.5 करोड़ रुपये रहा. जेलर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अब तक 542.45 करोड़ रुपये अब तक रजनीकांत की फिल्म कमा चुकी है.
नई नवेली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब आते हैं नई नवेली फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. पांचवे दिन इसने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. देशभर में इसके 4835 शोज चल रहे हैं. इसी के साथ यामी गौतम की फिल्म का कुल कलेक्शन 22.18 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.68 करोड़ हो चुका है.
प्रहार फिल्म का कलेक्शन
राजकुमार राव की प्रहार फिल्म को रिलीज हुए भी 5 दिन हो चुके हैं. दशहरे के मौके पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब इसका कुल कलेक्शन 17 करोड़ हो चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कारोबार 19.51 करोड़ रुपये.

