Home ViralFatehpur News:काउंटर पर मिठाई खाते दिखा चूहा, वीडियो वायरल – Rat Seen Eating Sweets On The Counter; Video Goes Viral

Fatehpur News:काउंटर पर मिठाई खाते दिखा चूहा, वीडियो वायरल – Rat Seen Eating Sweets On The Counter; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


Rat seen eating sweets on the counter; video goes viral

फोटो-12-काउंटर के अंदर बैठकर मिठाई खाता चूहा। स्राेत: सोशल मीडिया

फतेहपुर। मलवां स्थित प्रतिष्ठित पेड़े की दुकान में काउंटर में रखी मिठाई को खाते हुए चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को टीम ने प्रतिष्ठान पहुंचकर जांच की। इस दौरान चूहे तो नहीं मिले, लेकिन उनके आने-जाने के रास्ते दिखाई पड़े।


टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित ड्राईफ्रूट के लड्डुओं को नष्ट करा दिया। साथ ही गुणवत्ता पर संदेह होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। प्रतिष्ठान को नोटिस भी जारी किया गया है।

14 अक्तूबर को एक ग्राहक दुकान पर चाय पीने गया था। तभी उसकी नजर मिठाई के पास चूहे पर पड़ी। ग्राहक का दावा है कि चूहा मिठाई खा रहा था। उसने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद दुकान में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर टीम के साथ प्रतिष्ठान की जांच की गई। मौके पर चूहे नहीं मिले, लेकिन उनके आने-जाने के रास्ते मिले हैं। वीडियो के आधार पर ड्राईफ्रूट के लड्डुओं को नष्ट कराया गया है। गुणवत्ता के संदेह पर नमूने लिए गए हैं और प्रतिष्ठान को नोटिस भी जारी किया गया है।

– राकेश कुमार दीक्षित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

फोटो-12-काउंटर के अंदर बैठकर मिठाई खाता चूहा। स्राेत: सोशल मीडिया

फोटो-12-काउंटर के अंदर बैठकर मिठाई खाता चूहा। स्राेत: सोशल मीडिया



Source link

You may also like

Leave a Comment