Firozabad News:फूलन देवी पर आपत्तिजनक गाना बनाने व सोशल मीडिया पर वायरल करने से आक्रोश – Outrage Over The Creation And Viral Circulation On Social Media Of An Offensive Song About Phoolan Devi


टूंडला। पूर्व सांसद फूलन देवी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर गाना बनाने व वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित सत्यप्रकाश निषाद, सुरेंद्र निषाद, हरिओम निषाद, मोहन निषाद, कमल किशोर निषाद, अभिषेक निषाद, शैलू निषाद, विजय निषाद, हेमराज निषाद और बबलू निषाद सहित 15-20 लोगों ने मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपलोड इस भड़काऊ वीडियो से निषाद समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया से हटवाने और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की है। संवाद




Source link

Related posts

Ghaziabad News:मारपीट के आरोपी का फूलमाला से स्वागत का वीडियो वायरल – Video Of Assault Accused Being Welcomed With Garlands Goes Viral

Azamgarh News: युवती का वीडियो वायरल करने के आरोपी की जमानत खारिज , Azamgarh Hindi News

Shahjahanpur News:वायरल बुखार से कराह रहा है कमलनैनपुर, हर घर में एक-दो मरीज, नहीं जागे जिम्मेदार – Kamalnainpur Is Reeling From Viral Fever; There Are One Or Two Patients In Every Household, Yet The Authorities Remain Unawakened