Drishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 8 ajay devgn film to beat hanuman ansh enters 400 crore club with 1 crore footfall


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ ने 8वें द‍िन भी धुआंधार कमाई की है। यह जहां अब वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ क्‍लब में शाम‍िल हो गई है, वहीं शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इतना ही नहीं, आठ द‍िनों में भारत में 1.07 करोड़ से अध‍िक दर्शक स‍िनेमाघरों में यह फ‍िल्‍म देख चुके हैं।

Drishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर आठवें दिन भी जमकर धूम मचाई है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म की कमाई में जहां 11.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं इसने दो बड़े माइलस्‍टोन भी छू लिए हैं। पहली तो फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड ₹400 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है, वहीं भारतीय सिनेमाघरों में आठ दिनों में 1.07 करोड़ से अध‍िक दर्शकों ने यह फिल्‍म देख ली है। यही नहीं, अब ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्‍डवाइड कमाई को पछाड़ने के लिए इसे महज ₹21 करोड़ की कमाई और करनी है, जो यह 9वें दिन शनिवार को आसानी से कर लेगी। अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर के पास अब अजय देवगन की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट ‘तान्‍हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। जिस रफ्तार से कमाई हो रही है, ‘दृश्‍यम 3’ यह कारनामा रविवार तक आसानी से कर लेगी।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और अच्‍छी बात यह रही है कि फ‍िल्‍म ने निराश नहीं किया। शानदार ओपनिंग वीकेंड और विदेशों में जबरदस्त बिजनेस के दम पर इसने सात दिनों में ही ‘सिंघम अगेन’ की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जा रहा है। इस लिहाज से यह देश में 8 दिनों में ही ₹150 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा चुकी है, जो लागत की तुलना में 136.36% प्रॉफिट है।

‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, आठवें दिन ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने भारत में 14583 शोज से ₹14.50 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले गुरुवार को ₹13.00 करोड़ कमाए थे। इस तरह देश में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹312.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹260.00 करोड़ हो गया है।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹62.00 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार- ₹53.50 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹61.00 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹21.00 करोड़
  • पांचवां दिन, मंगलवार- ₹19.50 करोड़
  • छठा दिन, बुधवार- ₹15.50 करोड़
  • सातवां दिन, गुरुवार- ₹13.00 करोड़
  • आठवां दिन, शुक्रवार- ₹14.50 करोड़

‘दृश्‍यम 3’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन: खतरे में ‘हनुमान अंश’

‘दृश्‍यम 3’ का जादू विदेशों में भी खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। आठवें दिन भी फिल्‍म ने विदेशों में ₹6.00 करोड़ कमाए हैं। जबकि आठ दिनों में कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्‍शन ₹95.00 करोड़ तक पहुंच गया है। देश और दुनिया मिलाकर ‘दृश्‍यम 3’ ने वर्ल्‍डवाइड ₹407.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। दिलचस्‍प है कि नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने 64 दिनों में ₹428.82 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया है। यानी ‘दृश्‍यम 3’ इससे महज ₹21 करोड़ पीछे है। बहुत संभव है कि शनिवार या रविवार को यह ‘हनुमान अंश’ को पछाड़ देगी।

आठ दिनों में 1 करोड़ फुटफॉल, 2026 की टॉप-10 लिस्‍ट में भी अव्‍वल

‘दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन’ ने शुक्रवार को एक और मुकाम हासिल किया है। सिनेमाघरों में अब तक फिल्‍म देखने पहुंचे दर्शकों की संख्‍या 1 करोड़ के पार चली गई है। जी हां, 8वें दिन जहां देशभर में 14,583 शोज में कुल 582,672 दर्शकों ने फिल्‍म देखी, वहीं अब तक आठ दिनों में 10,700,076 फुटफॉल दर्ज किया गया है। यानी 1.07 करोड़ लोग अब तक थ‍िएटर जाकर फिल्‍म देख चुके हैं। यह साल 2026 में देश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट में भी टॉप-5 में पहुंच चुकी है।

साल 2026 में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्‍में

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹1149.30 करोड़
  2. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्‍यू डे – ₹500.60 करोड़
  3. बॉर्डर 2 – ₹329.43 करोड़
  4. हनुमान अंश – ₹329.18 करोड़
  5. दृश्‍यम 3: द कन्क्लूजन – ₹260.00 करोड़
  6. टॉक्‍स‍िक – ₹250.13 करोड़
  7. पेद्दी – ₹244.64 करोड़
  8. मिर्जापुर द मूवी – ₹230.15 करोड़
  9. मन शंकरा वारा प्रसाद गारू – ₹218.47 करोड़
  10. जन नायकन – ₹198.56 करोड़
  11. द ओडिसी – ₹195.82 करोड़

‘तान्‍हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘दृश्‍यम 3’

अजय देवगन की इस फिल्‍म के लिए अब अगला पड़ाव ‘तान्‍हाजी’ का रिकॉर्ड है। साल 2020 की इस ऐतिहासिक फ‍िल्म ‘तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ‍िस पर कुल ₹279.59 करोड़ की नेट कमाई की थी। यह ‘RRR’ के बाद देश में अजय देवगन की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म है। ‘दृश्यम 3’ जिस तरह 8 दिनों में ही ₹260 करोड़ की नेट कमाई कार चुकी है, यह अगले दो दिनों में यह कारनामा भी कर दिखाएगी।

देश में अजय देवगन की टॉप-5 सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍में

  1. RRR – ₹782.20 करोड़
  2. तान्‍हा जी- ₹279.59 करोड़
  3. दृश्‍यम 3 – ₹260.00 करोड़
  4. दृश्‍यम 2 – ₹239.67 करोड़
  5. गोलमाल अगेन – ₹205.69 करोड़

‘दृश्‍यम 3’ की कास्‍ट

‘दृश्‍यम 3: द कन्क्‍लूजन’ के राइटर-डायरेक्‍टर अभिषेक पाठक हैं। फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्‍मों की तरह इस बार मेकर्स ने इसे मोहनलाल की मलयालम फिल्‍म से अलग रखा है। जी हां, अजय देवगन की फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स मोहनलाल की फिल्‍म से अलग है। यह साल 2022 में रिलीज ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के आगे की कहानी है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में नजर आए हैं। फ‍िल्म की कास्ट में जहां जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है, वहीं तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन और इश‍िता दत्ता भी अपने पुराने किरदारों में वापस लौटे हैं।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64: 9वें शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई, 64वें दिन ‘द वन’ को बहुत पीछे छोड़ा

Friday Box Office: फ्राइडे को ‘दृश्यम 3’ के आगे ‘द वन’ ने तोड़ा दम, ‘हनुमान अंश’ का महा चमत्कार उडा़ देगा होश

Dhurandhar Grammy: बॉक्स-ऑफिस के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के गानों का धमाल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी एंट्री