Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64: 9वें शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई, 64वें दिन ‘द वन’ को बहुत पीछे छोड़ा


Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64: बीते दो महीने में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं और अब वह सिनेमाघरों से हट चुकी हैं। लेकिन हनुमान अंश का जलवा अभी बरकरार है। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। अपने 9वें हफ्ते में चल रही हनुमान अंश फिल्म ने शुक्रवार को 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जबकि 25 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर सिमटती नजर आ रही है।

64वें दिन ‘हनुमान’ ने 2,145 शो से कुल ₹1.20 करोड़ की नेट कमाई की- हिंदी में 1,442 शो से ₹0.60 करोड़ और तेलुगु में पहले दिन 703 शो से ₹0.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹388.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹329.18 करोड़ हो गया है।

वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल ₹40.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹428.82 करोड़ हो गया है। हनुमान अंश दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि इसके लगभग 20 दिन बाद रिलीज हुई द वन के कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। द वन ने शुक्रवार को सिर्फ 55 लाख का कलेक्शन किया।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की कहानी पेश करती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने के लिए ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यही खोज धीरे-धीरे उसे दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा करने के रास्ते पर ले जाती है।

फिल्म में लक्ष्मण नारायण शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से पहचान मिली। कहानी उनके बचपन, 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 8 ajay devgn film to beat hanuman ansh enters 400 crore club with 1 crore footfall

Friday Box Office: फ्राइडे को ‘दृश्यम 3’ के आगे ‘द वन’ ने तोड़ा दम, ‘हनुमान अंश’ का महा चमत्कार उडा़ देगा होश

Dhurandhar Grammy: बॉक्स-ऑफिस के बाद अब ‘धुरंधर 2’ के गानों का धमाल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी एंट्री