Haridwar News: शहर के पॉश इलाके में सुबह के समय पानी की किल्लत बनी, Haridwar Hindi News


Haridwar News: शहर के पॉश इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को सुबह के समय लोगो को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सप्लाई बाधित होने के बाद लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। मरम्मत काम के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। वहीं दोपहर के समय पानी की सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह के समय रानीपुर मोड़ क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी परेशान हो गई। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक न्यू हरिद्वार क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। देर रात से दोपहर तक मरम्मत काम जारी रहा। लीकेज बंद करने के लिए जल संस्थान को पानी की मुख्य पाइप लाइन में वेल्डिंग का काम करना पड़ा। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी को बंद कर दिया गया。

पानी की सप्लाई की स्थिति

लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पांचों पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी। सुबह के समय पानी की सप्लाई बाधित होने से ललतारौ, शिवमूर्ति, देवपुरा, मायापुर, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, टिबड़ी, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़, मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार, पुराना रानीपुर मोड़, न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी कॉलोनी, खन्ना नगर, ऋषिकुल, देवपुरा, मायापुर, विकास कॉलोनी, मीना एनक्लेव, शंकर आश्रम आदि क्षेत्र में लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। घरों में महिलाओं के काम प्रभावित रहे।

मरम्मत कार्य की जानकारी

कोट………………..

न्यू हरिद्वार कॉलोनी में पाइप लाइन की मरम्मत काम के लिए सप्लाई बंद की गई थी। वेल्डिंग काम के लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशनों को बंद करना पड़ा। दोपहर के समय पानी की सप्लाई सुचारू की गई। देर रात से मंगलवार दोपहर तक मरम्मत काम पूरा हो सका। -राकेश बमराड़ा, एसडीओ



Source link

Related posts

Siwana Road Accident | Woman Killed During Morning Walk On NH-325

fishy smell in Karachi | छी… मछली जैसी सड़ी बदबू! कराची में सुबह उठते ही लोग परेशान, आखिर हुआ क्या?

Badaun News: खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश, Badaun Hindi News