Jailer 2 Box Office Collection Day 18: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह रजनीकांत के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तमिल सिनेमा में भी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। ‘जेलर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को तीसरे वीकेंड का भी फायदा मिला। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 17 दिनों में दुनियाभर में 790.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।