Jailer 2 Box Office : रजनीकांत की जेलर 2 का दुनिया भर में डंका, 2 दिन में इतने करोड़ की कर ली कमाई, Bollywood Hindi News


रजनीकांत की जेलर 2 को ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भले ही पहले दिन के हिसाब से भारत में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई ने कमाल कर दिया है।

जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड कितने कमा लिए

जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल, जेलर 2 ने दुनिया भर में 127 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और विदेशी बाजारों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। शुक्रवार को फिल्म ने 40 करोड़ रुपये की कमाई की।

ओवरसीस कितने कमाए

इस रिपोर्ट के हिसाब से जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड 209.10 करोड़ की कमाई कर ली है जिसमें 97 करोड़ ओवरसीस ग्रॉस कलेक्शन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:

रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन ने रखी थी ये शर्त- ना मुझे मारेंगे और ना..

तमिल वर्जन का जलवा

तमिल वर्जन को तो धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जेलर 2 ने तमिल स्क्रीनिंग में 25.25 करोड़ की कमाई की है। तेलुगु वर्जन ने 7.25 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 2.75 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म के भारत में दूसरे दिन 13,157 शोज थे, वहीं ओपनिंग डे पर 16,599 शोज थे।

फिल्म का रिकॉर्ड

बता दें कि ओपनिंग डे पर 55 करोड़ रुपये की विदेशी ग्रॉस कमाई के साथ जेलर 2 तमिल सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो गई है।

इस फिल्म ने ओपनिंग डे की विदेशी कमाई के मामले में विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ और रजनीकांत की 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कूली और लियो को ये पछाड़ नहीं पाई।

फिल्म के इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ने इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन के शुरुआती दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:

‘उन्हें नहीं रख सकता सर’, रजनीकांत ने बताया जेलर-2 में क्यों नहीं हैं तमन्ना?

जेलर वर्सेस जेलर 2

जेलर और जेलर 2 के बॉक्स ऑफिस कम्पैरिजन की बात करें तो बता दें कि इसका पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था। जेलर ने अपने दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 142.53 करोड़ की कमाई की थी। वहीं जेलर 2 ने दूसरे दिन

वहीं जेलर 2 ने दूसरे दिन डोमेस्टिकली 35.60 करोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं जो पहला पार्ट था उसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

जेलर 2 की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवा राजकुमार, मिथुन चक्रवर्ती हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन ने इसमें कैमियो किया है।



Source link

Related posts

रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दो दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार

TV पर छाने को तैयार रणवीर सिंह की Dhurandhar: The Revenge, कब और किस चैनल पर देखें स्पाई थ्रिलर?

‘जेलर 2’ ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म