Home Box Officeधर्मेंद्र-अशोक कुमार और देव आनंद की तिकड़ी वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर निकली सुपरफ्लॉप, बन गई क्लासिक

धर्मेंद्र-अशोक कुमार और देव आनंद की तिकड़ी वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर निकली सुपरफ्लॉप, बन गई क्लासिक

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

देव आनंद की सुपरहिट फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की सीक्वल फिल्म ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. देव आनंद, अशोक कुमार, जैकी श्रॉफ और धर्मेंद्र जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी. फिल्म को बाद में क्लासिक माना गया. आज इसके 30 साल पूरे होने पर जैकी श्रॉफ ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

 धर्मेंद्र-अशोक कुमार और देव आनंद की तिकड़ी वाली फिल्म, BO पर निकली FLOPZoom

देव आनंद की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हो गई थी.

नई दिल्ली.  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी सफर से जुड़ी दो खास फिल्मों को याद करते हुए पुरानी यादें ताजा की हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ के 41 साल और दिवंगत अभिनेता देव आनंद की फिल्म ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ के 30 साल पूरे होने का जिक्र किया. दोनों फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए जैकी ने इनके सफर को याद किया. उनकी पोस्ट के जरिए फैंस को भी हिंदी सिनेमा के पुराने दौर की झलक देखने को मिली.

इसके बाद जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता देव आनंद के साथ नजर आए. साल 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर जैकी ने इसे भी याद किया. उनकी इस पोस्ट ने देव आनंद के साथ काम करने के दिनों की यादें ताजा कर दीं.

देव आनंद की फिल्म निकली फ्लॉप

अशोक त्यागी के निर्देशन में बनी ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ एक क्राइम-एक्शन थ्रिलर थी. यह देव आनंद की साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का सीक्वल थी. पहली फिल्म में देव आनंद और अशोक कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. सीक्वल में भी दोनों कलाकार अपने पुराने किरदारों में लौटे थे. देव आनंद की चर्चित फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का सीक्वल ‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ साल 1996 में रिलीज हुई थी.

जैकी श्रॉफ ने शेयर की यादें

जैकी श्रॉफ ने शेयर किया पोस्ट. (फोटो साभार इंस्टाग्राम apnabhidu)

अशोक त्यागी के निर्देशन में बनी क्राइम और एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसको क्लासिक की लिस्ट में शामिल किया गया. यह बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले भाग जैसा कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन दिग्गजों की मौजूदगी ने इसमें चार चांद लगा दिए थे.

साल 1967 में रिलीज हुई ‘ज्वेल थीफ’ में देव आनंद और अशोक कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म की कहानी रहस्य, चोरी और रोमांच के इर्द-गिर्द घूमती थी. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए करीब तीन दशक बाद इसका सीक्वल बनाया गया, जिसमें दोनों कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आए.

‘रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ’ की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प थी. फिल्म में देव आनंद और अशोक कुमार के अलावा धर्मेंद्र, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शिरोडकर, अनु अग्रवाल और मधु जैसे कलाकार शामिल थे. फिल्म में क्राइम, एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिला. आज फिल्म के 30 साल पूरे होने पर जैकी श्रॉफ ने पोस्ट शेयर कर अपने करियर की यादगार फिल्म को याद किया.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment